Vivek Agnihotri ने Kangana Ranaut को नहीं किया है साइन, बोले- स्टार्स नहीं एक्टर चाहिए

Vivek Agnihotri did not signed Kangana Ranaut: विवेक अग्निहोत्री इन दिनों अपनी फिल्म द कश्मीर फाइल्स की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। उनकी फिल्म की सिर्फ देश ही नहीं विदेशो में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की है। विवेक से अब उनकी अगली फिल्म की जल्द ही उम्मीद की जा रही है। कहा जा रहा है कि अब उन्होंने 'द दिल्ली फाइल्स' बनाई है जो कि वो जल्द ही रिलीज करेंगे। लेकिन इस बीच एक खबर ये भी चल रही है कि वो अपनी आने वाली एक फिल्म में कंगना रनौत को कास्ट करेंगे। हालांकि विवेक अग्निहोत्री का तो कुछ और ही कहना है।

फिल्ममेकर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो कंगना के साथ कोई फिल्म नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मेरी फिल्मों को स्टार्स की जरूरत नहीं है। उन्हें एक्टर्स चाहिए। जब मैंने 12 साल पहले अपना सफर शुरू किया था तो मैं फैसला किया था कि मैं अपनी तरह की फिल्में बनाऊंगा और मैं स्टार वाली फिल्में नहीं बनाऊंगा। मैं मानता हूं कि सिनेमा राइटर और डायरेक्टर्स का माध्यम है।''

ब्रिटिश संसद जाएंगे विवेक अग्निहोत्री
विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म के जरिए कश्मीरी पंडितों की कहानी बताई है। अब वो खुद ब्रिटिश पार्टियामेंट में कश्मीरी पंडितों की हालत के बारे में बताने वाले हैं। ब्रिटिश पार्टियामेंट ने विवेक और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी को इनवाइट भेजा है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक विवेक अग्निहोत्री ने कहा, ''ये सही है, मेरी पत्नी पल्लवी और मुझे ब्रिटिश संसद में इनवाइट किया गया है। हम अगले महीने वहां जाएंगे। कश्मीर फाइल्स को कश्मीर पंडितों के नरसंहार के संदेश को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के स्पष्ट उद्देश्य से बनाया गया था। मुझे खुशी है कि हम वहां पहुंच रहे हैं।"

बता दें कि फिल्म ने पिछले 19 दिन में 234 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म 11 मार्च को थियेटर्स में रिलीज हुई थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/L1hAfrP
https://ift.tt/yIjGWN6

Comments