Entertainment News of The Day: Attack के दूसरे ट्रेलर पर फिदा हुए फैंस, Karsima Kapoor की ओटीटी पर वापसी
Entertainment News of The Day: मंगलवार को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी दिलचस्प खबरें सामने आई हैं। जॉन अब्राहम की फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ टीवी की दुनिया में खबर है कि नागिन 6 में रश्मि देसाई की एंट्री हो सकती है। करिश्मा कपूर भी ओटीटी पर दोबारा कदम रखने जा रही हैं। इससे पहले वो 2020 में डेब्यू कर चुकी हैं। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 बड़ी एंटरटेनिंग बताएं। आइए खबरों का सिलसिला शुरू करते हैं।
लोगों को पसंद आया जॉन अब्राहम की अटैक का दूसरा ट्रेलर
जॉन अब्राहम और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म अटैक का दूसरा ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है। जॉन अब्राहम लोगों को एक्शन अवतार में काफी जबरदस्त लग रहे हैं। न सिर्फ फैंस बल्कि जो भी अट्रैक का दूसरा ट्रेलर देख रहा है, वो इसकी तारीफ कर रहा है। ट्रेलर देखकर फैंस को सुपरहिट बता रहे हैं तो कुछ जॉन के एक्शन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये फिल्म सिनेमा में नए रिवॉल्यूशन की तरह है।
करिश्मा कपूर की ओटीटी पर होगी वापसी
करिश्मा कपूर जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वापसी करने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्दी ही 'डेली बेली' के डायरेक्टर अभिनय देव की डेब्यू सीरीज में दिखने वाली हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है। अभिनय की आने वाली सीरीज जी 5 (ZEE5) पर रिलीज होगी। इस सीरीज में करिश्मा एक भयानक स्थिति में फंसी मजबूत इरादों वाली महिला का रोल अदा करते हुए दिखाई देंगी। बताया जा रहा कि इस सीरीज की शूटिंग अगले महीने शुरू हो सकती है। बता दें कि करिश्मा ने साल 2020 में आई ऑल्ट बालाजी की सीरीज 'मेंटलहुड' से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था।
पुष्पा 2 में अबकी बार सामंथा नहीं दिशा पाटनी आएंगी नजर
अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग जल्दी ही अप्रैल में शुरू होने वाली है। फिल्म से नए अपडेट्स आना शुरू हो गए हैं। ताजा खबरों की मानें तो फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट में बॉलीवुड फिल्म स्टार दिशा पाटनी नजर आएंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस दिशा पाटनी इस फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को रिप्लेस कर आइटम डांस नंबर पेश करने वाली है। दिलचस्प बात ये है कि इससे पहले भी निर्देशक सुकुमार ने दिशा पाटनी को अप्रोच किया था।
नागिन 6 में हो सकती है रश्मि देसाई की एंट्री
टीवी अदाकारा रश्मि देसाई एक बार फिर से नागिन बनकर लोगों पर हुस्न का जादू चलाने आ रही हैं। खबरों की मानें तो नागिन 6 के मेकर्स ने रश्मि देसाई को नागिन 6 के लिए अप्रोच किया है। रश्मि देसाई नागिन 6 में लाल नागिन का किरदार निभा सकती हैं।
यश कुमार और निधि झा स्टारर 'लाडो' का ट्रेलर हुआ रिलीज
भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर यश कुमार और एक्ट्रेस निधि झा की फिल्म 'लाडो' का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। ये हॉरर रोमांटिक ड्रामा का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं यश और निधि की केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन सुजीत वर्मा ने किया है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/8bS0t6B
https://ift.tt/CB42bXd
Comments
Post a Comment