24 साल की उम्र में हुआ 'गली ब्वॉय' के रैपर 'एमसी तोड़फोड़' का निधन, Ranveer-Siddhant का टूटा दिल

Gully Boy Rapper Dharmesh Parmar Passed Away at The Age of 24: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की लीड रोल वाली फिल्म गली बॉय (Gully Boy) में काम करने वाले धर्मेश परमार (Dharmesh Parmar) उर्फ एमसी तोड़-फोड़ का निधन हो गया है। महज 24 साल के धर्मेश के निधन से बॉलीवुड की दुनिया में सभी दुखी है। धर्मेश के निधन की जानकारी मिलने के बाद फिल्म गली बॉय (Gully Boy) में उनके साथ काम करने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट शेयर की हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मुंबई के स्ट्रीट रैपर्स कम्युनिटी में धर्मेश काफी फेमस है।

कैसे हुआ निधन

एमसी तोड़-फोड़ जिस बैंड के मेंबर थे उस बैंड ने धर्मेश के निधन की जानकारी दी की है। बताया जा रहा है कि धर्मेश का कार एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया। इस बैंड ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर को धर्मेश परमार (Dharmesh Parmar) को एक खास तरीके से श्रद्धांजलि दी।

रणवीर सिंह और सिद्धांत चतुर्वेदी ने दी श्रद्धांजलि

फिल्म गली बॉय (Gully Boy) में धर्मेश परमार साथ काम करने वाले रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) ने उन्हें खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। रणवीर सिंह इंस्टग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर एमसी तोड़-फोड़ को श्रद्धांजलि दी है, तो वहीं सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी और धर्मेश की लास्ट बातचीत का स्क्रीनशॉट लगाकर श्रद्धांजलि दी है।

राजीव दीक्षित को मानते थे आइडल

धर्मेश परमार (Dharmesh Parmar) उर्फ एमसी तोड़-फोड़ राजीव दीक्षित को अपना आइडल मानते थे। उन्होंने राजीव की बातें सुनने के बाद ‘स्वदेशी’ बैंड की शुरूआत की थी। जानकारी के लिए बता दें कि अभी हाल ही में एमसी का एक एल्बम ट्रुथ एंड बॉस रिलीज हुई थी। उनके इस एल्बम को फैंस ने खूब पसंद भी किया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/2zWvjkS
https://ift.tt/AHrKkx7

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म