Bollywood Life Awards 2022: बेस्ट फिल्म बनी Sooryavanshi तो बेस्ट एक्टर रहे Ranveer Singh, यहां देखें सभी नाम
Bollywood Life Awards 2022: बॉलीवुड लाइफ एक बार फिर अवॉर्ड की दुनिया में मनोरंजन जगत के सितारों को लेकर आया है। ये तीसरी मौका है जब इस साल यानी 2022 में इन अवॉर्ड को बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, ओटीटी और सोशल मीडिया कैटेगरी में अलग-अलग 50 अवॉर्ड दिया जा रहे हैं। बॉलीवुड कैटेगरी की बात करें तो इसमें बेस्ट एक्टर, एक्ट्रेस, डायेरक्टर सहित कई अवॉर्ड दिए जा रहे हैं। बेस्ट फिल्म के लिए जहां सूर्यवंशी ने ट्रॉफी हासिल की है, वहीं बेस्ट एक्टर के लिए रणवीर सिंह को ट्रॉफी मिली है। यहां पर अन्य कैटेगरी में मिलने वाले अवॉर्ड भी हैं।
बेस्ट फिल्म -सूर्यवंशी
रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सूर्यवंशी' को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ थे। फिल्म साल 5 नवंबर, 2021 में रिलीज हुई थी।
बेस्ट एक्टर -रणवीर सिंह
रणवीर सिंह को फिल्म '83' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। कबीर खान के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 24 दिसंबर, 2021 को रिलीज हुई थी। ये फिल्म साल 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम की क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर बेस्ड है।
बेस्ट एक्टेस -रानी मुखर्जी
फिल्म 'बंटी और बबली 2' के लिए रानी मुखर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी बाघ भी थीं। फिल्म 19 नवंबर, 2021 को रिलीज हुई थी।
बेस्ट डायरेक्टर -रोहित शेट्टी
फिल्म 'सूर्यवंशी' के लिए रोहित शेट्टी को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल/फीमेल) -ताहिर राज भसीन
डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म '83' के लिए ताहिर राज भसीन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है।
सोशल मीडिया कपल -अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को सोशल मीडिया कपल का अवॉर्ड मिला है।
ट्रोलिंग ऑफ द इयर -अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर को साल में सबसे ज्यादा ट्रोल किया गया है। जिसके चलते अर्जुन कपूर ट्रोलिंग ऑफ द इयर का अवॉर्ड मिला है।
सोशल मीडिया दीवा -अलाया एफ
अलाया एफ ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखते ही अपने अंदाज से लोगों का ध्यान खींचा है। अलाया एफ को सोशल मीडिया दीवा का अवॉर्ड मिला है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ZoOVBfW
https://ift.tt/TFPDefi
Comments
Post a Comment