Aishwarya Rajinikanth करने वाली हैं बॉलीवुड डेब्यू, इस फिल्म में दिखाएंगी कमाल

Aishwarya Rajinikanth Bollywood Debut: सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत (Aishwaryaa Rajinikanth) जल्द ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने वाली हैं। वह पहले से ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर के तौर पर काम कर रही हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत प्रोड्यूसर मीनू अरोड़ा (Meenu Aroraa) की फिल्म 'ओ साथी चल' (Oh Saathi Chal) को डायरेक्ट करने वाली हैं। बताते चलें कि मीनू अरोड़ा ने अमिताभ बच्चन स्टारर 'झुंड' को भी प्रोड्यूस किया था।

हिंदी फिल्म करेंगी डायरेक्ट
'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, 'ऐश्वर्या रजनीकांत पहली हिंदी फिल्म डायरेक्ट करने वाली हैं। ये सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है जो कुछ सालों पहले मीडिया में काफी चर्चा में रही है। मीनू अरोड़ा ने इस बात को कन्फर्म किया है। उन्होंने कहा है कि ये सही बात है लेकिन वह इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती हैं क्योंकि अभी स्क्रिप्ट लिखी जा रही है और इसके बाद कास्ट फाइनल की जाएगी।'

ऐश्वर्या रजनीकांत को हुआ था कोविड-19
बताते चलें कि ऐश्वर्या रजनीकांत हाल ही में कोविड-19 से ठीक हुई थीं और फिर उन्होंने अपने नए गाने 'मुसाफिर' में काम शुरू किया। हालांकि, वह फिर से बीमार होने के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी।

ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष हो गए थे अलग
ऐश्वर्या रजनीकांत और उनके पति ऐक्टर धनुष कुछ समय पहले अलग हो गए थे और दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी थी। ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष अलग होने के बाद भी बच्चों की परवरिश साथ में कर रहे हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/6x5ichS
https://ift.tt/AHrKkx7

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म