Entertainment News of the Day: Vijay Deverakonda ने फिर मिलाया Puri Jagannadh संग हाथ, 'लॉक अप' से बाहर हुई Sara Khan
Entertainment News Of The Day 28th March 2022: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 28 मार्च को कई खबरों ने उथल-पुथल मचाई है। द कश्मीर फाइल्स को लेकर आज भी मुद्दा गर्म रहा। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने फिर से इस फिल्म को लेकर बयान दिया। जिसको लेकर आज दिन भर चर्चा होती रही। पुरी जगन्नाथ और विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' (Liger) को लेकर आज बड़ा ऐलान हुआ। तो चलिए आपको बताते है आज की ऐसी ही 5 खबरें, जो आज चर्ता में बनी रही है।
अरविंद केजरीवाल फिर से द कश्मीर फाइल्स को लेकर दिया बयानन
अनुपम खेर की की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को लेकर हर कोई अपनी राय रखता हुआ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज फिर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी बातों का गलत मतलब निकाला गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने को लेकर एक बयान दिया था। जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी हुए थे।
सूर्या की 41वीं फिल्म में कृति शेट्टी को मिला मौका
निर्देशक बाला की नई फिल्म हैशटैग सूर्या 41 में आपको सूर्या (Suriya) के साथ टॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक कृति शेट्टी नजर आने वाली है। इस बात की जानकारी खुद मेकर्स ने ट्वीट कर के दी है। सूर्या और कृति इस फिल्म में पहली बार रोमांस करते हुए नजर आएंगे।
We are happy to welcome the gorgeous and talented @IamKrithiShetty onboard #Suriya41!@Suriya_offl #DirBala #Jyotika @gvprakash @rajsekarpandian #Balasubramaniem pic.twitter.com/AIvrBXTvlJ
— 2D Entertainment (@2D_ENTPVTLTD) March 28, 2022
'द कपिल शर्मा शो' के बंद होने को लेकर अर्चना पूरन सिंह ने बोली ये बात
द कपिल शर्मा शो के बंद होने की खबर कई दिनों से सोशल मीडिया से लेकर हर जगह चल रही है। आज इसी पर शो नजर आने वाली अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने बताया कि, ‘जी हां, द कपिल शर्मा शो कुछ दिनों के लिए बंद हो रहा है लेकिन हम जल्द ही लौटेंगे। इन दिनों में कुछ प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हूं, जिन्हें मैं जल्द ही साइन कर लूंगी। इन प्रोजेक्ट्स के बारे में मैं अभी इससे ज्यादा नहीं बता सकती हूं।’
कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक-अप‘ (Lock Upp) से आज से बड़ी खबर बाहर आई। टीवी की फेमस स्टार सारा खान आज इस शो से बाहर हो गई। 6 कंटेस्टेंट्स के खिलाफ शो में चार्ज शीट दाखिल की गई थी। जिसमें पूनम पांडे के साथ-साथ अंजलि अरोड़ा का भी नाम शामिल था। इसमें से सबसे ज्यादा वोट अंजलि अरोड़ा को मिले जिसके करण वो सबसे पहले सेफ हो गई और सबसे कम वोट सारा खान (Sara Khan) को मिले जिसके कारण उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।
पुरी जगन्नाथ और विजय देवरकोंडा फिर दिखेंगे साथ
साउथ सिनेमा के जाने-माने सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की मेगा बजट फिल्म 'लाइगर' को लेकर आज खूब चर्चा हुई। उनकी ये फिल्म कोरोना वायरस महामारी की वजह से अटक हुई थी। 'लाइगर' रिलीज होने से पहले ही विजय और पुरी ने एक और फिल्म के लिए हाथ मिला लिया है, जिसका ऐलान 29 मार्च के दिन किया जाएगा। फिल्म के पोस्टर को देखकर लग रहा है कि इस बार विजय और पुरी किसी मिशन पर आधारित मूवी बनाएंगे।
VIJAY DEVERAKONDA - PURI JAGANNADH TEAM UP AGAIN... After #Liger, Vijay Deverakonda and director #PuriJagannadh to collaborate again... PAN-#India film... OFFICIAL ANNOUNCEMENT TOMORROW... pic.twitter.com/9tjp4iBNlB
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 28, 2022
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/hNY0bvV
https://ift.tt/w0PyuAa
Comments
Post a Comment