शिल्पा शेट्टी की 'निकम्मा' की रिलीज डेट आउट, आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' से होगी भिड़त
Nikamma Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बीते साल 2021 में डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' से कमबैक किया था। अब वह डायरेक्टर सब्बीर खान की फिल्म 'निकम्मा' में कमाल दिखाते हुए नजर आएंगी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस फिल्म की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर दिया है। शिल्पा शेट्टी ने एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बाकी स्टारकास्ट के साथ नजर आ रही हैं।
शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 31 मार्च को एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी ने फिल्म की रिलीज डेट बता दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'अब इंतजार खत्म और एटंरटेनमेंट शुरू! दोस्तों अपने कैलेंडर में 17 जून, 2022 को मार्क कर लीजिए। निकम्मा इस दिन आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
'निकम्मा' और 'डॉक्टर जी' में होगी भिड़ंत
शिल्पा शेट्टी की फिल्म 'निकम्मा' बॉक्स ऑफिस पर आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'डॉक्टर जी' से भिड़ने के लिए तैयार है। अनुभूति कश्यप के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'डॉक्टर जी' भी 17 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पहला मौका होगा जब आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।
शिल्पा शेट्टी ने फिल्म 'निकम्मा' को लेकर कही ये बात
फिल्म 'निकम्मा' को लेकर शिल्पा शेट्टी ने कहा, 'एक एक्ट्रेस के तौर पर 15 साल के बाद सिनेमाघरों में वापस आना बहुत अच्छा लग रहा है। ये पहली फिल्म है जिसे मैंने अपने ब्रेक के बाद हां कहा था। अवनि अभी तक मेरी सबसे चुनौती वाले रोल्स में से एक है, लेकिन इसे निभाने में मुझे बहुत मजा आया है।'
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/XOpGBxE
https://ift.tt/lKhV5AN
Comments
Post a Comment