Animal: जानें क्यों Rashmika Mandanna ने मारी Vijay Thalapathy की फिल्म को लात, चुना Ranbir Kapoor का साथ

Why Rashmika Mandanna Joins Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपनी जल्द आने वाली फिल्म एनिमल (Animal) को लेकर खूब चर्चा में हैं। इस फिल्म की हीरोइन को लेकर कई तरह की बातें हुई थी। पहले फिल्म में रणबीर कपूर के साथ बॉलीवुड की फेमस स्टार एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली थी। लेकिन बाद में उनका नाम हट गया। इसका कारण बताया गया है कि वो अभी बिजी है, जिसकी वजह से वो इस फिल्म में काम नहीं कर पाएंगी। इसके बाद फिल्म में साउथ की स्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के नाम पर मुहर लग गई है। बताया जा रहा है कि एनिमल (Animal) में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना एक साथ नजर आने वाले है। अब इसी बीच एक और खबर को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि रश्मिका मंदाना ने विजय थलापति (Vijay Thalapathy) की फिल्म की जगह बॉलीवुड की एनिमल फिल्म को क्यों चुना। इस सवाल का जवाब सामने आ गया है।

बॉलीवुड में बनाना चहाती है करियर

साउथ की स्टार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) पुष्पा के बाद फिर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ एनिमल (Animal) फिल्म में नजर आने वाली है। इसके बाद से सवाल उठने लगे की उन्होंने विजय थलापति की फिल्म की जगह बॉलीवुड की फिल्म को क्यों चुना, इसको लेकर एक न्यूज पोर्टल की खबर में मुताबिक रश्मिका मंदाना ने रणबीर कपूर की फिल्म करने का फैसला इसलिए किया होगा क्योंकि इससे उन्हें बॉलीवुड में अपने करियर को मजबूत करने में मदद मिलेगी। उनके पास सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के साथ मिशन मजनू जैसी फिल्म भी हैं।

क्या है फिल्म की कहानी

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर 01 जनवरी 2021 को एक वीडियो शेयर किया गया था। इस वीडियो में एक्टर पिता के साथ अपने खराब रिश्तों के बारे में बात करते दिखई देते है। रणबीर कहते नजर आते हैं, "पापा, आगे जन्म में आप मेरा बेटा बनना। फिर देखना मैं आपको कैसे प्यार करता हूं और सीखना आप। क्योंकि उसके आगे जन्म में वापिस मैं बेटा और आप पापा। तब न पापा, अपनी तरह से प्यार करना, मेरी तरह से नहीं। आप समझ रहे हो न पापा? बस आप समझ लो तो कफी है।' इसके बाद फिल्म का नाम सामने आता है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/vSDdpZ8
https://ift.tt/lKhV5AN

Comments