Priyanka Chopra बेटी को कब लाएंगी इंडिया? मौसी Parineeti Chopra ने दे दिया ये जवाब

Parineeti Chopra on Priyanka's Daughter: प्रियंका चोपड़ा जबसे मां बनी हैं। तब से ही उनकी बेटी का नाम जानने और उसकी झलक पाने के लिए फैंस बेकरार हैं। लेकिन प्रियंका ने अभी तक दुनिया से अपनी बेटी को छुपाकर रखा है। ऐसे में एक रियेलिटी शो में जहां परणीति चोपड़ा जज बनी हुई हैं। उनसे प्रियंका की नन्ही परी को इंडिया लाने की बात होने लगी। दरअसल हुनरबाज के सेट पर भारती सिंह डांस दीवाने जून‍ियर्स का ऐलान करती हैं। इसके बाद भारती के पति हर्ष परिणीति से बोल पड़ते हैं, ''पर‍िणीत‍ि मैंने आपमें कुछ नोट‍िस किया है। पहले आप एक क्लासी एक्ट्रेस थीं अब आप एक मासी (मौसी) एक्ट्रेस हो चुकी हैं। बस आप एक काम कर‍िए, पहली फ्लाइट से अपनी भतीजी को मुंबई बुला लो।''

परिणीति तुरंत बोल पड़ती हैं, ''अरे अभी वो बहुत छोटी है।'' हर्ष शो का प्रमोशन करते हुए बोल पड़ते हैं, ''हां तो छोटी उम्र में स्टार बना देते हैं ना क्योंक‍ि मुंबई में डांस दीवाने जून‍ियर्स का ऑड‍िशन हो रहा है।'' तभी भारती तुरंत बोल पड़ती हैं, ''डांस दीवाने जून‍ियर्स में 4 से 14 साल तक के बच्चे ऑड‍िशन देंगे।''

प्रियंका चोपड़ा ने 22 जनवरी को दी थी खुशखबरी
प्रियंका चोपड़ा ने इसी साल 22 जनवरी को मां बनने का ऐलान किया था। वो सरोगेसी से मां बनी हैं। सोशल मीडिया पर खुशी शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा था, ''हमें ये बताते हुए बेहद खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी प्राइवेसी की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।”

नानी बच्ची के नाम पर बोल चुकी हैं ये बात
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने बच्ची के नाम रखने के बारे में बात करते हुए कहा था, ''अभी नाम नहीं रखा गया है। जब पंडित नाम निकालेंगे, तब होगा। अभी नहीं।'' उन्होंने नानी बनने पर भी बहुत खुशी जताई थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/UtdoTkY
https://ift.tt/CB42bXd

Comments