Aamir Khan ने The Kashmir Files को लेकर बोली दिल छूने वाली बात, कहा- हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए फिल्म

Aamir Khan on The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) फिल्म को लेकर शुरू से विवाद चल रहा है। इस फिल्म को लेकर सबकी अपनी राय है। अभी हाल ही में बीजेपी और कांग्रेस से नेता इस फिल्म को लेकर अपनी राय रखते हुए आए थे। जिसके बाद इस फिल्म को लेकर बात और आगे बढ़ गई थी। कई बड़े नेता से लेकर अभिनेता तक इस फिल्म को लेकर अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं। अभी इसी कड़ी में बॉलीवुड के बड़े स्टार आमिर खान का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने फिल्म को लेकर कई बातें बोली है और साथ ही उन्होंने कश्मीरी पंडितों के पलायन को लेकर अपनी राय रखी है।

क्या कहा आमिर खान ने

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर कई अब एक बॉलीवुड के बड़े स्टार ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। आमिर खान (Aamir Khan) ने इस फिल्म को लेकर अपनी बात रखी है। दिल्ली में फिल्म 'आरआरआर' (RRR) के प्रमोशन के दौरान जब आमिर खान (Aamir Khan) से 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर सवाल पूछे गए, तब आमिर ने जबाव देते हुए बोला कि हर एक हिंदुस्तानी को ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इसके आगे आमिर ने कहा कि कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ है वो बहुत दुख की बात है। आपको बता दें कि इस फिल्म की पीएम मोदी भी तारीफ कर चुके हैं। पीएम मोदी के अलावा भी बीजेपी के कई बड़े नेता इस फिल्म को लेकर आपनी बात रख चुके हैं।

बाक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

अनुपम खेर (Anupam Kher) स्टारर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) पहले दिन से ही बाक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही है। इस फिल्म ने अब तक 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बताया जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ कमा सकती हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/40HkL8J
https://ift.tt/vrb3x7z

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म