क्या Heropanti 2 एक्टरTiger Shroff ने हमेशा के लिए निकाल ली Salman Khan के जबड़े से EID रिलीज डेट? पढ़ें पूरा बयान

Tiger on replacing Salman on EID 2022: ईद का नाम सुनते ही बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान का नाम सबसे पहले दिमाग में आता है। सालों से सलमान खान (Salman Khan) ईद के मौके पर अपनी फिल्में दर्शकों के सामने पेश करते आए हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई करती हैं। ऐसा कई बार हुआ कि बॉलीवुड के बाकी कलाकारों ने ईद को अपने नाम करने की कोशिश की लेकिन कोई कामयाब नहीं हुआ। हालांकि कोरोना के बाद चीजें बदलती दिख रही हैं। लम्बे समय के बाद ऐसा पहली बार होगा जब सलमान खान की फिल्म ईद के मौके पर रिलीज नहीं होगी। 2022 की ईद पर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपनी मेगा बजट एक्शन मूवी 'हीरोपंती 2' (Heropanti 2) लेकर आएंगे, जिसका दर्शक काफी लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड की नई जनरेशन के सबसे बड़े एक्शन स्टार बनकर उभर रहे हैं, ऐसे में कई लोगों का मानना है कि टाइगर ही 'भाईजान' के असली उत्तराधिकारी हैं। आगे चलकर टाइगर श्रॉफ की फिल्में ही ईद के मौके पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। सलमान खान का करियर अब ढलान की तरफ बढ़ चुका है और ऐसे में इंडस्ट्री को एक नया स्टार चाहिए जो ईद के मौके पर बम्पर ओपनिंग दर्ज कराने में सक्षम हो। नई जनरेशन में ऐसा केवल एक ही स्टार नजर आ रहा है और वो टाइगर श्रॉफ हैं।

बॉलीवुड कलाकार टाइगर श्रॉफ ने इस बारे में मीडिया से बात की है और कहा है कि ईद के मौके पर फिल्म लाना एक बड़ी जिम्मेदारी है। टाइगर श्रॉफ के अनुसार, ‘हीरोपंती 2 मेरी पहली मूवी है, जो ईद पर रिलीज हो रही है। ईद का मतलब सलमान खान सर हैं क्योंकि वो लम्बे समय से इस त्योहार पर अपनी फिल्में लाते रहे हैं। मुझे पता है कि उनके जैसी ओपनिंग दर्ज कराना आसान नहीं है लेकिन यह मेरे लिए बड़ा मौका है। मैं इस ईद दर्शकों का मनोरंजन करने की पूरी कोशिश करूंगा। इस ईद मुझ पर काफी प्रेशर रहेगा लेकिन दर्शकों का प्यार इस प्रेशर को कम कर देगा। मैं खुश हूं कि मैं अपनी फिल्म ईद पर रिलीज पा रहा हूं।’



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/twcsd1k
https://ift.tt/eGhgzQk

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म