Meena Kumari की बायोपिक में लीड रोल करेगी बॉलीवुड की ये हसीना, जल्द होगा फिल्म का ऐलान!

Kriti Sanon to play Meena Kumari: बॉलीवुड की लीजेंड एक्ट्रेस मीना कुमारी पर फिल्म बनने वाली है। ये फिल्म टी-सीरीज के बैनर तले बनाई जाएगी। लेकिन फिल्म में मीना कुमारी का रोल कौन करेगा, इस बारे में भी चर्चा हो रही थी। इस फिल्म के लिए पहला नाम इंडस्ट्री की कमाल की एक्ट्रेस कृति सेनन का नाम सामने आया है। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बैनर ने मीना कुमारी बनने के लिए कृति सेनन को चुना है। हालांकि कृति ने अभी फिल्म का कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। कृति फिल्म के लिए डेट्स दे पाएंगी या नहीं ये तो अब उन पर निर्भर है। वहीं टी-सीरीज ने भी मीना कुमारी पर फिल्म बनाने का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है लेकिन जल्द ही फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो जाएगी।

अगर सब ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होगी। डायरेक्टर की सीट के लिए कुछ नाम तय किए गए हैं, जल्द ही इनमें से एक नाम चुन लिया जाएगा। फिल्म की बाकी फॉर्मिलिटीज भी चालू है। वैसे मीना कुमारी पर एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने भी वेब सीरीज बनाने का ऐलान किया है।

कृति सेनन की आनें वाली फिल्में

वहीं बात करें कृति सेनन की तो एक्ट्रेस ने तो मिमि और बच्चन पांडे जैसी फिल्मों से वो काफी उभरकर सामने आई हैं। शायद यही वजह रही होगी कि उन्हें ये रोल ऑफर हुआ। कृति अब इंडस्ट्री में हर तरह के रोल कर रही हैं। वो प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' में सीता तो टाइगर स्टारर फिल्म गणपत में एक्शन एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। वरुण धवन के साथ उनकी एक और फिल्म भेड़िया भी आ रही है और तो और वो कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा में भी दिखाई देंगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/jF2DNMt
https://ift.tt/TFPDefi

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म