The Kashmir Files को लेकर Arvind Kejriwal ने फिर दिया बयान, बताया क्यों आई थी कश्मीरी पंड़ितों के दर्द पर हंसी!!
Arvind Kejriwal on Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर लगातार विवाद बढ़ रहा है। बाक्स ऑफिस के साथ-साथ ये फिल्म आम लोगों के जीवन में भी धमाल मचा रही है। इस फिल्म को लेकर अब राजनिति भी बढ़ गई है। पहले इस मामले में बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने दिख रही थी। अब इसमें एक और नेता का नाम जुड़ गया। वो है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। वो द कश्मीर फाइल्स फिल्म पर दिए गए बयान को लेकर जमकर ट्रोल हो रहे थे। अब इसी बीच उन्होंने एक और इंटरव्यू दिया है, जिसमें वो अपनी कही गई बात को लेकर सफाई देते हुए नजर आ रहे है।
क्या कहा केजरीवाल ने
अनुपम खेर की की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को लेकर हर कोई अपनी राय रखता हुआ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने भी इस फिल्म को लेकर राय रखी थी। इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस फिल्म को टैक्स फ्री करने को लेकर सवाल उठाए थे। इसी दौरान वो जोर-जोर से हंस भी रहे थे। जिसको लेकर सोशल मीडिया वो जमकर ट्रोल भी हुए। अब इस बयान को लेकर उन्होंने सफाई दी है। जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से उनके बयान को लेकर सवाल पूछा गया तो, उन्होंने कहा कि कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीरी हिंदुओं के साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ।
The Kashmir Files to be tax free.
Why not ask vivek agnihotri to upload the whole movie on YouTube for FREE?
Delhi CM Arvind Kejriwal
Retweet#ArvindKejriwal #TheKashmirFiles #VivekAgnihotri #VivekRanjanAgnihotri pic.twitter.com/99A2gueuCP
— Gautam Gada (@GautamGada) March 24, 2022
पहले फिल्म को टैक्स फ्री करने वो लेकर बोली थी ये बात
अरविंद केजरीवाल ने पहले फिल्म द कश्मीर फाइल्स के टैक्स फ्री होने को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि यू ट्यूब पर डाल दे, सब फ्री-फ्री हो जाएगी। साथ ही उन्होंने विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) को लेकर भी कई बातें बोली थी। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बवाल हो गया था। अब जो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया हैं, उसको लेकर आपकी क्या राय है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/AMDJgQ9
https://ift.tt/w0PyuAa
Comments
Post a Comment