'The Kashmir Files' पर Ajay Devgn का आया रिएक्शन, बोले 'ये सिर्फ हिंदुस्तान में ही नहीं...'
Ajay Devgn React on The Kashmir Files: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) को दर्शकों की ओर से खूब सराहना मिल रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की है। फिल्म की कमाई का आंकड़ा 167 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है। 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार जैसे कई कलाकार लीड रोल में मौजूद हैं। दर्शकों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेबस ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है और अब इस लिस्ट में अजय देवगन (Ajay Devgn) का नाम भी जुड़ गया है।
'द कश्मीर फाइल्स' पर अजय देवगन ने किया रिएक्ट
बीते दिन अजय देवगन ने फिल्म 'रनवे 34' का ट्रेलर रिलीज किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता को लेकर अजय देवगन से सवाल करते हुए पूछा कि अगर फिल्में सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं, तो क्या ये ऑडियंस को आकर्षित करने का अच्छा तरीका है। इस पर अजय देवगन ने रिप्लाई देते हुए कहा, 'नहीं ऐसा नहीं है, ये सिर्फ हिंदुस्तान में नहीं है बल्कि ये पूरी दुनिया में है। जैसे मैंने पहले भी फिल्में की हैं 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह।' कुछ कहानियां इतनी प्रेरणादायक होती है और काफी बार जो सच्चाई होती है, वो इतनी अमेजिंग होती है ही आप वैसे फिक्शन लिख नहीं सकते।'
अजय देवगन ने आगे कहा, 'आईडिया ये नहीं होता की कोई सच्चा घटना ढूंढो। जब आप कुछ सुन लेते हैं तो आपको लगता है की ये बहुत ही एक्स्ट्राआर्डिनरी चीज हुई थी, ये दुनिया के सामने आनी चाहिए। इसलिए हम इसे पिक करते हैं, वरना हम कहानियां खुद भी लिखते हैं और बनाते हैं।' वर्कफ्रंट कि बात करें अजय देवगन जल्द ही 'रनवे 34' में दिखाई देंगे, जो अभिनेता द्वारा ही डायरेक्ट की गई है।' ये फिल्म भी एक सच्ची घटना पर आधारित है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/IV0T1qK
https://ift.tt/AHrKkx7
Comments
Post a Comment