Prakash Raj ने जमकर की The Kashmir Files की बुराई, कहा- नफरत के बीज बो रही है ये फिल्म!!

Prakash Raj on Kashmir Files: विवेक अग्निहोत्री (Vivek agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The kashmir files) जब से बड़े पर्दे पर आई है, तब से इसको लेकर विवाद चल रहा है, इस फिल्म को लेकर पहले केरल कांग्रेस ने ट्वीट किया, फिर बीजेपी के नेताओं ने इसकी तारीफ की। इसके अलावा कई बॉलीवुड स्टार भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके है। लेकिन इस फिल्म को लेकर लगातार विवाद भी बढ़ता जा रहा है। जहां एक तरह लोग इस फिल्म की तारीफ कर रहे है, तो वहीं दूसरी तरफ लोग इस प्रोपेगेंडा फैलाने वाली फिल्म बता रहे है। इसी फिल्म के खिलाफ बोलने वालों में एक नाम साउथ के बड़े स्टार का भी जुड़ गया है।

प्रकाश राज ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर बोली ये बात

कश्मीरी पंडितों के साथ हुई बर्बरता को दिखाने वाली विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The kashmir files) को लेकर शुरू से ही विवाद चल रहा है। अब इस फिल्म को लेकर साउथ के बड़े स्टार ऐक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने अपनी बात रखी है। उन्होंने इस फिल्म के लेकर कई ट्वीट किए है। सबसे पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए पूछा कि 'कश्मीर फाइल्स... घाव भर रही है या नफरत के बीज बो रही है? बस पूछ रहा हूं।' इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि , 'पाइल्स एन फाइल्स... वैधानिक चेतावनी। अगर ये कट्टरपंथी हमारे देश के हिंदुओं और मुसलमानों को बांटना जारी रखते हैं तो हम भारतीय जल्द ही अल्पसंख्यक हो जाएंगे।'

प्रकाश राज ने की कई फाइलों की बात

प्रकाश राज ने ट्वीट करते हुए इसी कड़ी में बिना नाम लिए विवेक अग्निहोत्री से सवाल पूछा है कि क्या वो दिल्ली दंगे, गोधरा केस और नोटबंदी जैसी 'फाइलों' के बारे भी फिल्म बनाएंगे? आपको जानकारी के लिए बता दें कि प्रकाश राज पहले भी कई मुद्दो को लेकर अपने विचार रखते रहे है। जिसकी वजह से वो कई बार ट्रोल भी होते रहते है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/nAmQTKw
https://ift.tt/CB42bXd

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म