Ranbir Kapoor के फोन वॉलपेपर पर Alia Bhatt नहीं इस करीबी शख्स की है फोटो, देखकर हो जाएंगे इमोशनल!

Rishi Kpaoor wallpaper on Ranbir Kapoor's phone: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अकसर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं और सुर्खियों में छा जाते हैं। दोनों के प्यार के चर्चे मीडिया में छाए रहते हैं। एक बार फिर दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर साथ नजर आए। पापाराजी ने इन्हें स्पॉट किया और दोनों की ये फोटो भी खूब वायरल हो गई। लेकिन इस बार वजह कुछ और थी। दरअसल इस वायरल फोटो में सबकी नजरें रणबीर कपूर के फोन पर पड़ी हैं। वैसे तो सबको उम्मीदें थीं कि एक्टर के फोन आलिया भट्ट की फोटो होगी लेकिन यहां तो माजरा कुछ और निकला। उनके फोन में उनके पापा ऋषि कपूर की फोटो दिखाई दी है। इस फोटो को देखकर फैंस इमोशनल हो गए हैं। उन्हें रणबीर का इस तरह पापा की फोटो लगाना बहुत पसंद आ रहा है।


करीब दो साल पहले छूटा था पापा का साथ
करीब दो साल पहले 30 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का अपने पापा ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) से साथ छूट गया था। उनका कैंसर की वजह से निधन हो गया था। रणबीर आज भी अपने पापा को बहुत याद करते हैं। हाल ही में ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म शर्माजी नमकीन का ट्रेलर सामने आया है। ऋषि कपूर इस फिल्म को पूरी नहीं कर पाए थे और उसके बाद फिल्म क परेश रावल ने पूरा किया। इस फिल्म के लिए भी रणबीर का हाल ही में एक वीडियो जारी हुआ था। जिसमें वो अपने पापा की बात कर रहे हैं। आप ये वीडियो यहां देख सकते हैं।


रणबीर कपूर की फिल्में
रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग के लिए दोनों वाराणसी निकले थे जब पापाराजी ने उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। ये फिल्म 9 सितंबर, 2022 में रिलीज होगी। ये फिल्म काफी समय से अटकी हुई है। महामारी के कारण फिल्म पर काम नहीं हो पा रहा था। इसके अलावा रणबीर कपूर एक और फिल्म शमशेरा में नजर आएंगे। फिल्म से कुछ फोटोज लीक हो चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त लीड रोल में दिखाई देंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/aFcHCGf
https://ift.tt/AHrKkx7

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म