Shraddha Kapoor से अलग होने पर Rohan Shrestha ने साधी चुप्पी, बोली 'मैं पर्सनल लाइफ के बारे...'

Shraddha Kapoor-Rohan Shrestha Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और सेलेब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ लगभग 4 सालों से रिलेशनशिप में थे। बीते कुछ महीनों पहले श्रद्धा कपूर के फैमिली फंक्शन में भी रोहन को देखा गया था। हालांकि दोनों की फोटोज लीक होने के बाद श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी की खबरें भी सामने आने लगी थी। लेकिन अब हालिया रिपोर्ट्स ने दोनों सेलेब्स के फैंस के दिलों को तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ अलग हो गए हैं। ऐसा लग रहा है कि रोहन ने इस मामले पर चुप्पी साधे रहने का फैसला किया है।

श्रद्धा कपूर से अलग होने रोहन श्रेष्ठ ने साधी चुप्पी
जब रोहन श्रेष्ठ (Rohan Shrestha) से श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ हुए ब्रेकअप की अफवाहों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने टीओआई से कहा, 'मैं अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कोई बात नहीं करना चाहता हूं और ना ही मैंने कभी इस रिश्ते के बारे में बात की है।' हाल ही में श्रद्धा ने रोहन से अलग होने की खबरों के बाद एक सीक्रेट मैसेज के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। एक्ट्रेस ने इस फोटो को कैप्शन दिया था, 'और सुनाओ।'

श्रद्धा कपूर ने कराया था ब्राइडल फोटोशूट
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर के जन्मदिन पर भी गोवा में रोहन श्रेष्ठ शामिल नहीं हुए थे। श्रद्धा ने हाल ही में रोहन के लिए ब्राइडल फोटोशूट करवाया था, जिसमें फैंस दोनों की केमिस्ट्री देख हैरान रह गए थे। भले ही श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ का ब्रेकअप हो गया है लेकिन दोनों में किसी ने भी पब्लिक में आकर अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया था। हालांकि श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ को बॉलीवुड पार्टीज और कई इवेंट्स में एक साथ स्पॉट किया गया था।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ZPCGFsV
https://ift.tt/k1z2drt

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म