Salman Khan की Tere Naam का नहीं बनेगा सीक्वल, Satish Kaushik ने बताया ये बड़ा कारण
Satish Kaushik on Salman Khan's Tere Naam: सलमान खान वैसे तो इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर ज्यादा चर्चा मे हैं। लेकिन उनकी फिल्म 'तेरे नाम' का भी बीच बीच में जिक्र उठता रहता है। तमाम फैंस चाहते हैं कि इस फिल्म का अगला पार्ट भी बने। कई बार मेकर्स ने भी इस बारे में सोचा लेकिन अब आखिरकार सतीश कौशिक ने साथ कर दिया कि वो दोबारा इस फिल्म पर काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि तेरे नाम एक ब्रांड बन गई है और अब इसे नहीं छेड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोबारा सलमान खान से वही पुरानी वाली परफोर्मेंस निकलवाना काफी मुश्किल होगा। इसके अलावा एक कारण ये भी बताया कि अब समय के साथ साथ ऑडियंस का भी टेस्ट बदल गया है। बता दें कि तेरे नाम साउथ की 1999 में आई फिल्म सेतु का रीमेक थी।
कबीर सिंह को तेरे नाम से बताया इंस्पायर
सतीश कौशिक ने कहा कि कबीर सिंह भी तेरे नाम की एडोप्टटेड कॉपी थी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सलमान खान को अपना तेरे नाम का कैरेक्टर ज्यादा पसंद नहीं आया था, जबकि उन्होंने जबरदस्त परफोर्मेंस दी थी। उन्हें दरअसल कैरेक्टर से शिकायत थी। कई बार इस फिल्म को कबीर सिंह की तरह महिला विरोधी भी बताया गया। दोनों ही फिल्मों में लड़की पहले मना करती है लेकिन लड़का जबरदस्ती करता है और लड़की को पाने की कोशिश करता है। सतीश ने कहा कि ये छोड़े शहरों में होता है और आजकल ये अर्बन ऑडियंस को शायद पसंद न आए। इसलिए भी वो तेरे नाम पर दोबारा काम नहीं करना चाहते।
वहीं सलमान खान की बात करें तो फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने चिरंजीवी की फिल्म गॉडफादर के लिए शूटिंग की थी। इसमें वो कैमियो कर रहे हैं। इसके अलावा वो शाहरुख खान की पठान में भी कैमियो करते नजर आएंगे। वहीं सलमान खान की कभी ईद कभी दिवाली का भी इंतजार रहेगा।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/J1dU2Wc
https://ift.tt/uEJhCoO
Comments
Post a Comment