Baby Doll सिंगर Kanika Kapoor 43 की उम्र में करेंगी दूसरी शादी, पक्की हुई तारीख!

Kanika Kapoor marriage date: बेबी डॉल गाने की सिंगर कनिका कपूर एक बार फिर से शादी करने जा रही हैं। उनकी शादी की तारीफ भी सामने आ गई हैं। वो अपने बॉयफ्रेंड गौतम के साथ 20 मई, 2022 को सात फेरे लेंगी। गौतम एक एनआरआई हैं और ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये शादी भी लंदन में होगी। कनिका ने पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी के लिए शॉपिंग भी शुरू कर दी है। वो अपने साथ साथ अपने तीन बच्चों के लिए भी शॉपिंग कर रही हैं।

साल 2012 में हुआ था डिवोर्स
कनिका कपूर की पहली शादी एक एनआरआई बिजनेसमैन राज चंदोक के साथ साल 1997 में हुई थी। तब कनिका महज 18 साल की थीं और अब वो 43 साल की हैं। साल 2011 में दोनों के बीच मतभेद होने लगे और दोनों साल 2012 में एक दूसरे से अलग हो गए। दोनों के तीन बच्चे हैं। लेकिन ये बच्चे अभी कनिका के साथ रहते हैं। इत्तेफाक से कनिका के होने वाले दूसरे पति भी एनआरआई हैं और लंदन से हैं। कनिका से इस शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मना नहीं किया बल्कि एक इमोजी भेज दी।

6 महीने पहले लिया था शादी का फैसला
कनिका कपूर और गौतम ने 6 महीने पहले ही शादी करने का फैसला किया था। लेकिन किन्ही न किन्ही कारणों से ये शादी की डेट फिक्स नहीं हो पा रही थी लेकिन अब बात बनती नजर आ रही है।

कनिका कपूर बॉलीवुड की जानी मानी सिंगर हैं लेकिन उन्हें बेबी डोल गाने से सबसे ज्यादा फेम मिला। ये गाना हर किसी की जुबान पर था। आज भी उनके फैंस उनसे इस गाने को सुनने की डिमांड करते हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/63v4yxd
https://ift.tt/uEJhCoO

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म