Ranbir Kapoor-Alia Bhatt ने शुरू की शादी की शॉपिंग? कपल का ये फोटो आया सामने

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये कपल अगले महीने यानी अप्रैल में सात फेरे लेने जा रहा है। शादी की खबरों के बीच एक साड़ी फैशन ब्रांड और डिजाइनर के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। इसके बाद तो उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं और कयास लगाने लगे हैं कि दोनों ने अपनी शादी की खरीदारी शुरू कर दी है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तस्वीर
ब्राइडल कांचीपुरम साड़ी ब्रांड की सीईओ बीना कन्नन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आ रही हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि आलिया भट्ट सफेद कुर्ते में और रणबीर कपूर नीली शर्ट और जींस में दिखाई दे रहे हैं। दोनों की इस तस्वीर के सामने आते ही फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए। इसके साथ ही फोटो पर कमेंट करना भी शुरू कर दिया। एक फैन ने लिखा, 'क्या ये शादी की घंटी है?' एक अन्य फैन ने लिखा, 'शादी की खरीदारी।' इस तरह से तमाम फैंस ने कमेंट किया है।

कपल ने अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग से मांगी छुट्टी
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर पहले खबर आई कि दोनों इस साल दिसंबर में शादी करेंगे। फिर ये डेट सितंबर और अक्टूबर तक पहुंच गई और अब नई डेट की बात करें तो दोनों अगले महीने अप्रैल में ही शादी करेंगे। जबकि एक फिक्स डेट अभी भी नहीं तय की गई है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, 'इंडस्ट्री में इस बात की जोरदार चर्चा है कि रणबीर और आलिया अप्रैल 2022 में शादी करेंगे। हाल ही में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर को सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के स्टोर पर स्पॉट किया गया और मनीष मल्होत्रा को उनके घर पर स्पॉट किया गया। इस जोड़े ने अपनी शादी के लिए अपनी-अपनी फिल्म की शूटिंग से तारीखें छुट्टी भी मांगी हैं।'



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/mfkLUCM
https://ift.tt/k1z2drt

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म