Entertainment News of The Day: Vivek Agnihotri ने हरियाणा के सीएम से की शिकायत, Bachchhan Paandey ने दो दिन में की इतनी कमाई

Entertainment News Of The Day 20th March 2022: 20 मार्च को सिनेमा जगत की ये बड़ी खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर से शिकायत करते हुए मदद की गुहार लगाई है। अक्षय कुमार और कृति सेनॉन की फिल्म 'बच्चन पांडे' दूसरे दिन भी डबल डिजिट में कमाई हासिल करने में सफल रही। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों प्यार में हैं। उनका दिल नॉर्थ ईस्ट की वादियों में हिचकोले खा रहा है। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

Vivek Agnihotri ने हरियाणा के सीएम से की शिकायत
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर से शिकायत करते हुए मदद की गुहार लगाई है। दरअसल, हरियाणा के रेवाड़ी जिले के नेताओं ने लोगों के लिए अपने जिले में फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को फ्री में दिखाने का एलान किया है।

Randeep Hooda के दिल को पसंद आई ये एक्ट्रेस
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों प्यार में हैं। उनका दिल नॉर्थ ईस्ट की वादियों में हिचकोले खा रहा है। रणदीप हुड्डा कई फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस लिन लैशराम के प्यार में हैं। वह इस समय लिन लैशराम को डेट कर रहे हैं। मणिपुर की रहने वालीं लिन लैशराम एक सफल मॉडल हैं।

Poonam Pandey से इंप्रेस हुईं Kangana Ranaut
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का रिएलिटी शो 'लॉक अप' 19 दिनों के भीतर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक बन गया है। शो की फेमस कंटेस्टेंट पूनम पांडे को एक टास्क के दौरान सिड्यूस करने का पार्ट प्ले करना था। पूनम पांडे के इस बोल्ड अवतार को देखने के बाद शो कि होस्ट कंगना रनौत भी कायल हो गईं।

Dasara में Nani के फर्स्ट लुक ने खींचा ध्यान
साउथ फिल्म स्टार नानी ने आज अपनी अगली फिल्म दासर का जबरदस्त फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है। शेयर किए गए पोस्टर में नानी का लुक काफी रफ एंड टफ है। फर्स्ट लुक पोस्टर में नानी ओपन शर्ट के साथ लुंगी बांधे गुस्से में आते दिख रहे हैं। साथ ही वो आग का गोला हाथ से पकड़ते हुए दिख रहे हैं।

Bachchhan Paandey ने दो दिन में की इतनी कमाई
अक्षय कुमार और कृति सेनॉन की फिल्म 'बच्चन पांडे' दूसरे दिन भी डबल डिजिट में कमाई हासिल करने में सफल रही। फिल्म ने पहले दिन 13 करोड़ रुपये की ओपनिंग हासिल की थी। फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 12 करोड़ रुपये की ही कमाई हासिल की है। ऐसे में दो दिन में फिल्म ने कुल 25 करोड़ रुपये की ही रकम हासिल की है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/rovFdNL
https://ift.tt/brQxvMs

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म