फिर से कानूनी पचड़ों में फंसे Salman Khan, 5 अप्रैल को कोर्ट में होंगे हाजिर- जानें क्या है मामला
Salman Khan Summon By Court: बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान एक बार फिर से कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं। एक्टर के खिलाफ एक नया केस दर्ज हुआ है। दरअसल, सलमान खान (Salman Khan) और उनके बॉडीगार्ड पर एक टीवी जर्नलिस्ट का उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। एक्टर पर आरोप है कि साल 2019 में उनकी टीवी जर्नलिस्ट के साथ हाथापाई भी हो गई थी। न्यूज एजेंसी एनएनआई के मुताबिक अंधेरी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मामले को लेकर सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड मोहम्मद नवाज इकबाल शेख के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सलमान खान (Salman Khan) और उनके बॉडीगार्ड को कोर्ट ने समन भेजा है और उन्हें 5 अप्रैल, 2022 को पेश होने का आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी का कहना है कि मामले में सबूत के तौर पर पीड़ित की गवाही, पुलिस रिपोर्ट और दूसरी चीजें मौजूद हैं। शिकायतकर्ता द्वारा पेश किए गए सबूत ही केस को सपोर्ट करने के लिए काफी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट आरआर खान ने सलमान खान (Salman Khan) से जुड़े केस के बारे में बात करते हुए कहा, "मामले की जांच दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 202 के तहत डीएन नगर पुलिस स्टेशन को सौंपी गई थी। पुलिस का कहना था कि अपराध आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत आता है।"
बता दें कि सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड ने कथित तौर पर 24 अप्रैल, 2019 को टीवी जर्नलिस्ट अशोक पांडे के साथ मारपीट की थी। पत्रकार ने बिना इजाजत लिए सलमान खान का वीडियो बनाने की कोशिश की थी, जिससे वह नाराज हो गए थे और उन्होंने अपने सिक्योरिटी गार्ड से पत्रकार को पीटने के लिए कहा था। पत्रकार का आरोप है कि सलमान खान ने उन्हें पिटवाने के बाद उनका वो फोन भी तोड़ दिया, जिसमें वीडियो रिकॉर्ड की गई थी। अशोक पांडे ने बताया कि मामले की शिकायत पहले स्थानीत पुलिस स्टेशन में की गई थी, लेकिन वहां इसे रफा-दफा कर दिया गया था।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/eNw1XhB
https://ift.tt/CB42bXd
Comments
Post a Comment