Yami Gautam की Dasvi के ट्रेलर पर पति Aditya Dhar ने फिर लिए मजे, दिया ऐसा रियेक्शन
Aditya Dhar Reaction on Yami Gautam Dasvi: अभिषेक बच्चन, यामी गौतम और निम्रत कौर स्टारर फिल्म दसवीं का हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ है। लोगों को ट्रेलर पसंद आ रहा है और वो इस पर रियेक्ट भी कर रहे हैं। ट्रेलर देखने वालों में से एक यामी गौतम के पति और डायरेक्टर आदित्य धार भी है। उन्होंने ट्रेलर देखकर अपनी पत्नी के मजे लिए हैं। डायरेक्टर ने इंस्टा स्टोरी में बताया है कि कैसे वो ना सिर्फ फिल्म में अभिषेक बच्चन को पाठ पढ़ा रही हैं बल्कि वो उनके साथ भी ऐसा करती हैं। आदित्य ने लिखा, ''... और मुझे लगता था कि तुम सिर्फ मुझे ही सुधारने में लगी रहती हो। सुपर फन ट्रेलर।''

ओटीटी पर रिलीज होगी दसवीं
अभिषेक बच्चन फिल्म में मुख्यमंत्री गंगा राम चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। जबकि यामी गौतम एक आईपीएस ऑफिसर ज्योति देसवाल का रोल कर रही हैं। निम्रत कौर भी अभिषेक बच्चन के जेल जाने के बाद मुख्यमंत्री बिमला देवी बनती हैं। फिल्म में एक ऐसे मुख्यमंत्री की कहानी दिखाई गई है जो जेल चला जाता है लेकिन वहां पर एक लेडी आईपीएस ऑफिसर उसकी अकड़ ठीक कर देती है। इस आठवीं पास सीएम के दिल पर आईपीएस की बात लग जाती है और उसका जेल में मकसद हो जाता है कि वो दसवीं पास करके ही रहेगा। ये फिल्म 7 फरवरी को जियो सिनेमा और नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
आदित्य धार पहले भी ले चुके हैं यामी के मजे
आदित्य ने पहली बार ऐसा नहीं किया है बल्कि पहले भी वो यामी गौतम के मजे ले चुके हैं। जब यामी गौतम की ए थर्सडे रिलीज हुई थी तो उन्होंने कहा था कि वो ट्रेलर एक्ट्रेस से डर गए हैं और उन्हें अब यामी से घर पर डर लगेगा। आदित्य और यामी ने पिछले साल 4 जून को हिमाचल प्रदेश में शादी की थी। ये शादी यामी गौतम के फार्म हाउस पर हुई थी। यामी ने कोई लेविश नहीं बल्कि सिंपल तरीके से शादी की थी। उनकी इस सिंपल शादी की काफी तारीफ हुई है। शादी में कुछ लोग ही आए थे। यामी और आदित्य की मुलाकात उरी के सेट पर हुई थी और यहीं से दोनों का प्यार पनपा था।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/T6cZRNG
https://ift.tt/0MGhoNd
Comments
Post a Comment