Shraddha Kapoor ने का बॉयफ्रेंड Rohan Shrestha से हो गया है ब्रेकअप? एक्ट्रेस ने खुद दिया ये जवाब

Shraddha Kapoor reacts on Break up: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के बारे में इन दिनों खबर चल रही है कि उनका अपने बचपन के दोस्त और बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ से ब्रेकअप हो गया है। ये अफवाह काफी तेजी से इंटरनेट पर फैली। दोनों चार साल से रिलेशनशिप में थे लेकिन अब दोनों के बीच दरार आ गई। अब ये बातें कितनी सही हैं कितनी नहीं। इस पर अभी कुछ साफ नहीं है। इस बीच श्रद्धा कपूर ने भी एक पोस्ट कर दिया है जिससे इस ब्रेकअप की खबरों पर विराम लग गया है। श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बहुत ही प्यारी और मासूम सी फोटो शेयर की है और इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''और सुनाओ?'' साथ ही एक दिल का इमोटिकोन शेयर किया है।

वैसे दोनों के बीच रिलेशन है, इस पर न ही श्रद्धा कपूर(Shraddha Kapoor) ने और न ही कभी रोहन ने खुलकर बात की है। बस कभी कभार दोनों एक साथ स्पॉट होते रहते हैं। अफवाह तो ये तक फैल रही थी कि जनवरी से ही दोनों के बीच ठीक नहीं चल रहा है जबकि पिछले दिनों रोहन ने श्रद्धा कपूर की एक ऐसी फोटो क्लिक की थी जिसमें वो एक दम ब्राइड लग रही हैं।

शक्ति कपूर की रोहन के बारे में क्या है राय?
शक्ति कपूर ने रोहन के बारे में एक बातचीत में कहा था, ''रोहन एक फैमिली फ्रेंड हैं, मैं उसके पिता को कई सालों से जानता हूं। रोहन हमसे अक्सर मिलने आता है, लेकिन उसने शादी में श्रद्धा का हाथ नहीं मांगा। और इसके अलावा, आज बच्चे इन चीजों को खुद ही तय करते हैं।"

बता दें रोहन श्रेष्ठ एक जबरदस्त फोटोग्राफर हैं। श्रद्धा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म में नजर आने वाली हैं। ये एक कॉमेडी रोमांटिक फिल्म है। इसके अलावा वो 'चालबाज इन लंदन' और नाम की फिल्म में नजर आएंगी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/iaCnMSO
https://ift.tt/TFPDefi

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म