Shahid Kapoor और Ali Abbas Zafar की फिल्म में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री!

Diana Penty in Shahid Kapoor Film: शाहिद कपूर वैसे तो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जर्सी को लेकर सुर्खियों मे हैं। ये फिल्म क्रिकेट के खेल पर आधरित है और इसमें मृणाल ठाकुर उनके साथ लीड रोल मे होंगी। जबकि शाहिद की एक और फिल्म की खबर आई है जिसमें वो डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ काम करने वाले हैं। इस फिल्म में अब हिरोइन की भी एंट्री हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में अब डियाना पेंटी नजर आएंगी। हालांकि इसकी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने कहा, ''इस एक्शन ड्रामा फिल्म में डियाना पेंटी एक सरप्राइज पैकेज होंगी। उनका एक अहम रोल है और वो फिल्म में एक जरूरी रोल प्ले कर रही हैं।''

बात करें डियाना की बाकी फिल्मों की तो उनकी अगली फिल्म सेल्फी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, इमरान हाशमी और नुसरत भरुचा लीड रोल मे हैं। इसके बाद वो अद्भुत नाम की फिल्म में होंगी। ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें नवाजुद्दीन भी लीड रोल मे हैं।

शाहिद की फिल्में
शाहिद कपूर न सिर्फ कई फिल्में बल्कि वेब सीरीज में भी डेब्यू करने वाले हैं। इस सीरीज को फैमिली मैन के डायरेक्टर राज एंड डीके डायरेक्ट करेंगे। शाहिद की 'जर्सी' 14 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्मों की लिस्ट में 'बुल' नाम की फिल्म भी है। इसके अलावा वो 'फर्जी', 'वो कौन थी' के रीमेक और मागाधीरा के रीमेक में नजर आएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/ZpqgPE0
https://ift.tt/yIjGWN6

Comments