Shah Rukh Khan ने शर्टलेस फोटो शेयर कर दिखाए एब्स, कहा- '... तो पठान को कैसे रोकोगे'
Shah Rukh Khan Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री में किंग और बादशाह जैसे नाम से फेमस सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' (Pathaan) को लेकर चर्चा में हैं। शाहरुख खान अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए स्पेन में हैं और बताया जा रहा है कि स्पेन का शेड्यूल 27 मार्च यानी रविवार को खत्म हो जाएगा। इसी बीच शाहरुख खान ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने दिलचस्प कैप्शन लिखा है।
शाहरुख खान ने फोटो के साथ लिखा दिलचस्प कैप्शन
शाहरुख खान ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह शर्टलेस होकर हाथों में रस्सी पकड़कर एक साइड में देख रहे हैं। उन्होंने चश्मा लगा रखा है। इस तस्वीर में शाहरुख खान के एब्स साफ नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'शाहरुख खान अगर थोड़ा रुक भी गया तो पठान को कैसे रोकोगे... एप्स और एब्स सब बना डालूंगा...।' शाहरुख खान की इस तस्वीर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'पठान आ रहा है।' एक फैन ने लिखा, 'कोई नहीं है टक्कर में।' एक फैन ने लिखा, 'भारत की शान शाहरुख खान।' एक फैन ने लिखा, 'किंग हमेशा किंग होता है।'
शूटिंग सेट से लीक हुई थीं शाहरुख खान के तस्वीरें
शाहरुख खान फिल्म 'पठान' की शूटिंग के लिए स्पेन गए हुए हैं और उनके साथ दीपिका पादुकोण भी हैं। स्पेन में शूटिंग सेट से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। फिल्म में दोनों के अलावा जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।
अगले साल 2023 में रिलीज होगी फिल्म 'पठान'
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'पठान' अगले साल यानी 2023 की 25 जनवरी को रिलीज होगी। बताते चलें कि शाहरुख खान इस फिल्म से चार साल बाद कैमबैक करने जा रहे हैं। वह आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/PhkCnYe
https://ift.tt/k1z2drt
Comments
Post a Comment