Fifa World Cup 2022 के फाइनल में पहुंचेगा 'पठान', शाहरुख खान ने इस वीडियो से किया ऐलान !!
Shah Rukh Khan to join Fifa World Cup 2022 Finale: बॉलीवुड फिल्म स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) रिलीज के करीब खड़ी है। बीते कई दिनों से चर्चा थी कि सुपरस्टार अपनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म पठान के प्रमोशन के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फिनाले में हिस्सा ले सकते हैं। अब खुद किंग खान ने इन रिपोर्ट्स पर पक्की वाली मुहर लगा दी है। सुपरस्टार शाहरुख खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक दमदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सुपरस्टार शाहरुख खान 18 दिसंबर को होने वाले फीफा वर्ल्ड कप फिनाले 2022 में हिस्सा लेने की बात बोलते दिखे। फिल्म स्टार शाहरुख खान का ये वीडियो साबित करता है कि वो पठान को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देने वाले। यहां देखें वीडियो।
शाहरुख खान ने कंफर्म की फीफा वर्ल्ड कप फिनाले में एंट्री
शाहरुख खान का वीडियो देख खुशी से झूमे फैंस
दिलचस्प बात ये है कि किंग खान के इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फिल्म स्टार के इस वीडियो को महज चंद मिनटों में करीब करीब 7 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही लोगों ने वीडियो पर भी कमेंट्स करना शुरू कर दिया है। लोग किंग खान की फिल्म पठान के लिए उनकी इस प्रमोशनल स्ट्रेटिजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो शाहरुख खान की फिल्म पठान को फिर भी फ्लॉप ही बता रहे हैं।
पठान को लेकर हेटर्स के निशाने पर भी हैं शाहरुख खान
करीब 4 साल बाद सुपरस्टार शाहरुख खान सिल्वर स्क्रीन पर लौटने की तैयारी में हैं। साल 2018 में आई उनकी फिल्म जीरो बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद अब किंग खान पठान के साथ दोबारा दमदार वापसी की उम्मीद में हैं। फिल्म से अदाकारा दीपिका पादुकोण संग उनका पहला गाना बेशर्म रंग कुछ वक्त पहले ही जारी हुआ था। हालांकि ये गाना रिलीज होते ही शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण हेटर्स के निशाने पर आ गए। इस गाने को हद से ज्यादा बोल्ड सीन्स की वजह से लोगों ने निशाने पर लेना शुरू कर दिया। इस वजह से इन दिनों ये फिल्म हेटर्स का सामना कर रही है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/r0Avaq6
https://ift.tt/odBkLua
Comments
Post a Comment