हत्या के दावों के बाद वायरल हुआ सुशांत सिंह राजपूत का पुराना वीडियो, हालत देख फिर फूटा रिया चक्रवर्ती पर गुस्सा
Sushant Singh Rajput's old video goes viral of his last days: दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की हत्या के दावों के बाद एक बार फिर एक्टर का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। ये वीडियो सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम दिनों का बताया जा रहा है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहे हैं। उनकी हालत देख लगता है कि जैसे वो मानसिक तौर पर बीमार हों। इस वीडियो के फिर से वायरल होने के बाद एक बार फिर लोगों का गुस्सा सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर फूट निकला है। वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिया चक्रवर्ती की भी आवाज साफ सुनाई दे रही है। वो उनसे इस वीडियो में बात करती दिख रही हैं। मगर एक्टर की हालत देख लोग दंग हो रहे हैं। यही वजह है कि एक बार फिर सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने लगा है। यहां देखें वीडियो।
फिर वायरल हुआ सुशांत सिंह राजपूत के आखिरी दिनों का वीडियो
ऑटोप्सी स्टाफ ने किया हत्या का दावा
जिन्हें जानकारी नहीं हैं उन्हें बता दें कि हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के शव का पोस्टमार्ट करने वाले ऑटोप्सी स्टाफ ने हाल ही में दावा किया था कि एक्टर का शव देखने के बाद उन्हें भी यही लगता है कि वो हत्या थी, सुसाइड नहीं। स्टाफ ने बताया कि उनकी आंखों पर चोट के निशान थे। साथ ही एक्टर के शरीर पर फ्रेक्चर जैसी चोट के निशान थे। इन दावों के बाद एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस सुर्खियों में हैं।
रिया चक्रवर्ती ने भी किया था रिएक्ट
बीते दिनों इन रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद अदाकारा रिया चक्रव्रती ने भी इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर इन रिपोर्ट्स पर रिएक्ट किया था। अपनी इंस्टास्टोरी पर अदाकारा ने एक कविता डाली थी। जिसमें लिखा था, 'तुम अंगारों पर चले हो। बाढ़ को झेला है और बुराई पर विजय प्राप्त की है। ये बात याद रखो... ताकि अगली दफा, जब तुम्हें अपनी शक्तियों पर शक हो।'
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/K1FaZsG
https://ift.tt/dJv69sV
Comments
Post a Comment