'शहजादा' की रिलीज से पहले ही हवा में उड़ रहे हैं कार्तिक आर्यन! बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कही ये बात

Kartik Aaryan on Shehzada: बॉलीवुड के जाने-माने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'शहजादा (Shehzada)' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। कार्तिक की इस फिल्म का कुछ एक महीने पहले एक टीजर आया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इस फिल्म को लेकर कार्तिक आर्यन भी कई इंटरव्यू दे चुके हैं। जिसमें वो फिल्म की सफलता को लेकर बोलते हुए नजर आए हैं। इसी बीच अब कार्तिक आर्यन का एक नया इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें कार्तिक आर्यन फिल्म के साथ-साथ आपने आप को लेकर भी कुछ बोलते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद से कार्तिक आर्यन सुर्खियों में छा गए है।

कार्तिक आर्यन ने फिल्म को लेकर बोली ये बात

फिल्म भूल भुलैया 2 हिट होने के बाद अब कार्तिक आर्यन का नाम जिस भी मूवी से जुड़ रहा है, उसे हिट माना जा रहा है। भूल भुलैया 2 के बाद अब कार्तिक आर्यन फिल्म 'शहजादा' से बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रहे है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनॉन (Kriti Sanon) भी अहम रोल अदा कर रही हैं। लेकिन ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही चर्चा में आ गई है, जिसकी वजह कार्तिक आर्यन का एक इंटरव्यू है। कार्तिन आर्यन ने अभी हाल ही में दिए गए इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'मुझे पता था इस फिल्म का टीजर बेहद शानदार होने वाला है। इतना ही नहीं उन्हें ये भी पता है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम करने वाली है।' इसके आगे कार्तिक ने कहा, 'मुझे ये भी पता है कि लोग मेरे इस कॉन्फिडेंस को ओवर कॉन्फिडेंस मानेंगे'

कब रिलीज होगी शहजादा

कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन की फिल्म 'शहजादा' 10 फरवरी 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कार्तिक आर्यन की ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की 'अला वैकुंठपुरमुलु ' का हिंदी रीमेक है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/6geZ2NF
https://ift.tt/fmoIPGd

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म