Salman Khan दोबारा शुरू करेंगे 'टाइगर 3' की शूटिंग, एक्शन पैक्ड सीन्स से भरपूर होगा आखिरी शेड्यूल
Tiger 3 Shooting Resume: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) 2023 में दो बड़ी फिल्मों से फैंस को तोहफा देने वाले हैं। एक तरफ जहां अप्रैल में सलमान खान (Salman Khan), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) स्टारर फरहाद सामजी की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan)' रिलीज होगी, तो वहीं 2023 के आखिर में यानी 10 नवंबर को सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहाद सामजी की फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद अब जल्द ही सलमान खान 'टाइगर 3 (Tiger 3)' की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह शेड्यूल 'टाइगर 3 (Tiger 3)' की शूटिंग का आखिरी चरण होगा, जिसमें सलमान खान (Salman Khan) फिल्म के लिए एक्शन से भरपूर सीक्वेंस की शूटिंग करते नजर आएंगे। इस फिल्म का आखिरी शेड्यूल अगले साल फरवरी में रिलीज होगा। बता दें कि टाइगर 3 का यह आखिरी शेड्यूल दिल्ली में शूट होगा, जो लगभग एक हफ्ते में पूरा जाएगा। एक्शन और वीएफएक्स से भरपूर इस सीन को कोरियन की स्टंट टीम कोरियोग्राफ करेगी। इस सीन में सलमान खान प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुमन संग भिड़ते नजर आएंगे।
'टाइगर 3 (Tiger 3)' की बात करें तो इस यह साल 2012 में आई फिल्म 'टाइगर' का तीसरा पार्ट है। इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'टाइगर जिंदगा है' साल 2017 में रिलीज हुआ था। अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट अगले साल नवंबर में रिलीज होगा। 'टाइगर 3' में एक्टर सलमान खान के साथ एक्ट्रेस कटरीना कैफ और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म टाइगर 3 में कुमुद मिश्रा और अनंत विधात भी लीड रोल में नजर आएंगे।
इस दिन रिलीज होगी सलमान खान (Salman Khan) की 'किसी का भाई किसी की जान'
सलमान खान, पूजा हेगड़े और शहनाज गिल स्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल में रिलीज होगी। फरहाद सामजी निर्देशित इस फिल्म का स्क्रीनप्ले साजिद नाडियाडवाला ने लिखा है। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Y4soCbP
https://ift.tt/6sKJYnz
Comments
Post a Comment