Waltair Veerayya: गॉडफादर फ्लॉप होने पर भी मेगा स्टार चिरंजीवी ने नहीं सीखा सबक, फिर दोहराएंगे वही गलती !!
Chiranjeevi starrer Waltair Veerayya to be released in Hindi: साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) इन दिनों अपनी अगली फिल्म वाल्टेयर वीरय्या (Waltair Veerayya) को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म अगले साल संक्रांति के मौके यानी 13 जनवरी के दिन सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने वाली है। अब फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है। लंबे वक्त से साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी एक अदद हिट फिल्म की तलाश में हैं। उम्मीद की जा रही है कि सुपरस्टार की ये तलाश उनकी इस फिल्म से पूरी हो सकेगी। निर्देशक केएस रविंद्र की फिल्म वाल्टेयर वीरय्या को लेकर साउथ सिनेमा में भी खासा बज है। यही वजह है कि फिल्ममेकर इस फिल्म को लेकर काफी पॉजिटिव हैं। आलम ये है कि निर्माता-निर्देशक इस फिल्म को हिंदी में भी रिलीज करने की तैयारी में हैं।
इस खबर से कई लोग खुश हैं तो वहीं, कुछ लोग हैरान भी है। दरअसल, सुपरस्टार चिरंजीवी की पिछली रिलीज फिल्म गॉडफादर भी हिंदी में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान भी कैमियो करते दिखे थे। बावजूद इसके ये फिल्म हिंदी सिनेमाघरों में खास नहीं चली थी। सुपरस्टार सलमान खान के कैमियो की वजह से फिल्म ने शुरुआती चर्चा तो बटोरी। मगर हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म खास कमाल नहीं कर पाई थी। इसके बाद अब चिरंजीवी अपनी अगली फिल्म वाल्टेयर वीरय्या को लेकर हिंदी सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में कई लोग मेकर्स के इस फैसले से हैरान है। दरअसल, साउथ के मेगा स्टार होने के बावजूद चिरंजीवी की हिंदी बेल्ट में खास फैस फॉलोइंग नहीं है। ऐसे में उनकी ये फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी। ये एक बड़ी बात है।
वाल्टेयर वीरय्या की बात करें तो ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। फिल्म में श्रुति हासन, रवि तेजा और कैथरीन तिरेसा लीड रोल में हैं। इस फिल्म को प्रोडक्शन कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स बना रहे हैं। फिल्म में रवि तेजा सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ 22 साल बाद दोबारा स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/FEyw0ce
https://ift.tt/S27PZ1V
Comments
Post a Comment