Throwback: गहरी दोस्ती के बाद भी कमल हासन की इस हरकत पर आगबबूला हुए थे राजेश खन्ना, कैसे खत्म हुआ था विवाद?
Bollywood Throwback: बॉलीवुड में कई अभिनेता आए और गए। लेकिन इस इंडस्ट्री में कुछ कलाकारों ने अपने काम से फैंस के बीच गहरी छाप छोड़ी है, जिसमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह तक का नाम शामिल है। इन अभिनेताओं को हिंदी सिनेमा का सुपरस्टार कहा जाता है लेकिन जब बात बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार की आती है तो हर किसी के जहन में सिर्फ राजेश खन्ना का नाम आता है। राजेश खन्ना हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार माने जाते हैं। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है। वह बेशक हम लोगों के बीच नहीं हैं लेकिन अभिनेता के मजेदार किस्से फैंस आज भी पढ़ना पसंद करते हैं। राजेश खन्ना के बारे में जानने वाले लोग यह जानते हैं कि वह इस इंडस्ट्री में कम ही लोगों के करीब थे लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार उनका और कमल हासन के बीच टकराव हो गया था। आइए आपको आज इसकी वजह बताते हैं।
इस वजह से भड़के थे राजेश खन्ना
दरअसल, कमल हासन और राजेश खन्ना अच्छे खासे रिश्ते थे लेकिन एक बार दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हो गई थी। इस दौरान राजेश खन्ना कमल हासन पर भड़क भी गए थे। इस बात का खुलासा खुद कमल हासन ने एक इंटरव्यू में किया था। इस दौरान कमल हासन ने बताया था कि सभी लोग हमेशा राजेश खन्ना को 'काका' कहकर बुलाते थे और वह हमेशा राजेश खन्ना को बड़े भैया और फिर मिस्टर खन्ना कहते थे। यही बात राजेश खन्ना को कमल हासन की पसंद नहीं थी। इसी वजह से जब एक बार उनसे यह बस बर्दाश्त नहीं हुआ तो राजेश खन्ना, कमल हासन पर भड़क पड़े। हालांकि, कमल हासन ने कैसे भी करके राजेश खन्ना को मना ही लिया था, जिसके बाद दोनों की दोस्ती चलती रही।
कैसे हुई दोनों की पहली मुलाकात?
राजेश खन्ना ने कई हिट फिल्मों में काम किया, जिसमें 'आराधना', 'हाथी मेरे साथी', 'स्वर्ग' और 'रोटी' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसी बीच उन्होंने कुछ साउथ की रीमेक फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया। इसी वजह से उनका चेन्नई कई बार आना जाना होता था। ऐसे ही उनकी और कमल हासन की मुलाकात हुई थी, जिसके बाद दोनों धीरे-धीरे अच्छे दोस्त बन गए थे।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/sJfoqM1
https://ift.tt/BImSaZh
Comments
Post a Comment