FIFA World Cup 2022: अनन्या पांडे ने कतर के लिए भरी उड़ान? चंकी पांडे संग देखेंगी सेमीफाइनल का मुकाबला
Ananya Panday will go to see FIFA World Cup: दुनिया भर में फीफा वर्ल्ड कप की धूम देखने को मिल रहा है। फीफा विश्व कप 2022 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 14 दिसंबर को क्रोएशिया और अर्जेंटीना के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि इन दिनों सभी लोग फुटबॉल देख रहे हैं। वहीं बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सितारे भी अपनी फेवरेट टीम को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में मानुषी छिल्लर फीफा वर्ल्ड कप देखने कतर पहुंची थीं। इससे पहले मौनी रॉय ने अपने पति के साथ यहां हाजरी लगाई थी। अब खबर ये आ रही हैं बॉलीवुड की क्यूटनेस क्वीन अनन्या पांडे सेमीफाइनल का मुकाबला देखने कतर जाने वाली हैं।
फीफा वर्ल्ड कप देखने कतर जाएंगी अनन्या पांडे
अनन्या पांडे से जुड़े एक सोर्स ने 'e times' से बातचीत में बताया, अनन्या को फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में भाग लेने के लिए कतर एयरवेज और कतर सरकार ने आमंत्रित किया है। वह आज सुबह 10 बजे कतर के लिए रवाना होंगी। सोर्स ने आगे बताया कि चंकी पांडे हमेशा से फुटबॉल बहुत पसंद हैं इसलिए वह भी सेमीफाइनल देखने के लिए अनन्या के साथ कतर जाएंगे। बता दें कि अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मालूम हो कि नोरा फतेही इस बार फीफा विश्व कप में शामिल हुई थीं। उस दौरान उन्होंने जमकर धमाल मचाया था।
इस फिल्म में नजर आई थीं अनन्या पांडे
बॉलीवुड की क्यूटनेस क्वीन अनन्या पांडे हाल ही में फिल्म लाइगर में नजर आई थीं। इस मूवी में उनके साथ विजय देवरकोंडा भी मौजूद थे। इस फिल्म को लोगों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था, जिस वजह से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई। बताते चलें कि अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ बोल्ड एंड हॉट तस्वीरें शेयर करते रहती हैं, जिसे देख उनके फैंस घायल हो जाते हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/45HjYIB
https://ift.tt/WCzXKuO
Comments
Post a Comment