Boycott Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म का सोशल मीडिया पर शुरू हुआ बायकॉट, दीपिका के आउटफिट देख भड़के लोग
Pathaan Boycott: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर टीजर रिलीज किया गया था, इसके बाद अब फिल्म का एक गाना सामने आया है। फैंस को तो 'बेशर्म रंग' गाना काफी पसंद आ रहा है, लेकिन अब धीरे-धीरे इसको लेकर विवाद होना शुरू हो गया है। इस गाने को लेकर दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान को खूब ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही साथ इस गाने के रिलीज होने के बाद फिल्म को बायकॉट करने की मांग भी उठने लगी है। तो चलिए जानते है आखिर किस वजह फिल्म के इस गाने को लेकर इतना विवाद हो रहा है।
दीपिका पादुकोण के आउटफिट को लेकर हुआ विवाद
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान रिलीज होने से पहले ही विवादों में फंस गई है। पहले फिल्म गाने 'बेशर्म रंग' पर कॉपी करने का आरोप लगा और इस गाने में दीपिका पादुकोण के पहने हुए आउटफिट को लेकर विवाद हो गया है। दीपिका पादुकोण इस गाने में कपड़े के रंग लेकर काफी विवाद हो रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि इस गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के काफी बोल्ड सीन्स दिखाए गए। इसको लेकर मध्यप्रदेश के होम मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा ने इस गाने में दीपिका पादुकोण के पहने को कपड़ों को बदलने की मांग की है। साथ ही साथ कहा है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो फिल्म को मध्यप्रदेश में इस फिल्म को रिलीज करने से पहले हमें सोचना पड़ेगा। इसके अलावा लोग सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बायकॉट ट्रेंड चला रहे है।
The film 'Pathaan' is full of faults & based on toxic mentality. Lyrics of song 'Besharam Rang' & saffron&green clothes worn in the song need to be corrected or else we will take decision on whether to let the film's screening happen in MP or not: MP Home Minister Narottam Mishra pic.twitter.com/csEl6jUd4t
— ANI (@ANI) December 14, 2022
संघर्ष निरंतर जारी है, अब पठान की बारी है।#BoycottPathan#BoycottBollywood#BoycottbollywoodCompletely pic.twitter.com/CjB6vzQtLK
— Prajapati Indrapal Bajrangi? (@inderbajrangi) December 15, 2022
“फिल्म पठान” में “भगवा” का अपमान हुआ है। यह दूषित 'फिल्म' पूरे भारत में बैन होना चाहिये।#BoycottPathan pic.twitter.com/7O7TPpvxGA
— रवि शंकर (@itisajayIND) December 15, 2022
मैं भारतीय संस्कृति को मानने वाला व्यक्ति हूं, इसीलिए मैं शाहरुख खान वा दीपिका पादुकोण की आने वाली अभद्र फिल्म पठान का पूर्ण रूप से बहिष्कार करता हूं, आप सभी हमारे साथ हैं तो कमेंट में #BoycottPathan लिखकर निडर होकर पुरजोर समर्थन करें .. ??? pic.twitter.com/brDjBLA7hg
— ? कार्तिक ठाकुर? (@kartikthakurbjp) December 15, 2022
'पठान' फिल्म नें किया 'भगवा रंग' का अपमान। हमारी फिल्म निर्माता से निवेदन है कि यह सीन फिल्म से डिलीट करें, अन्यथा #boycott कर दी जाएगी।।#boycottbesharmrang#BoycottPathan#BoycottShahRukhKhan #BoycottDeepikaPadukone pic.twitter.com/OhyHGD9zj4
— Abhishek Pratap Singh (@apsingh_in) December 15, 2022
इन फिल्मों का भी हुआ बायकॉट
शाहरुख खान की फिल्म पठान से पहले आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', अक्षय कुमार की रक्षाबंधन और रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र को भी बायकॉट किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बायकॉट ट्रेंड की इस साल बॉलीवुड की कई फिल्मों को काफी नुकसान हुआ है। फिल्म को लेकर चल रहे इस बायकॉट ट्रेंड को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/fQ1RyMq
https://ift.tt/odBkLua
Comments
Post a Comment