Cirkus Advance Booking: तो क्या थियेटर पर फुस्स साबित होगी रोहित शेट्टी-रणवीर सिंह की सर्कस, डरा देंगे आंकड़े !!
Cirkus Advance Booking: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh)-पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस स्टारर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के निर्देशन में बनी फिल्म सर्कस (Cirkus) बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी। इस पर हर किसी की नजर है। ये बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की साल 2022 की अगली मचअवेटेड फिल्म है। जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म 60 के दशक की कहानी के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म का ट्रेलर काफी धमाकेदार था। जिसमें रणवीर सिंह और वरुण शर्मा डबल रोल में नजर आए थे। अब ये फिल्म थियेटर पहुंच चुकी है। इसके बाद से ही फिल्म की पहले दिन की कमाई पर हर किसी की नजर है। इस बीच इस फिल्म की एडवांस बुकिंग के ताजा आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। जो फैंस को परेशान कर देने वाले हैं।
फीकी है सर्कस की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
जी हां, मिली जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के कॉम्बिनेशन वाली फिल्म सर्कस पहले दिन थियेटर पर काफी धीमी रफ्तार से परफॉर्म करती दिख रही है। इस फिल्म को साल 2022 की टॉप 10 एडवांस बुकिंग कलेक्शन की लिस्ट में भी जगह नहीं मिल पाई है। कोईमोई एंटरटेनमेंट पोर्ट्ल की एक रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए अभी तक कुल 1 करोड़ के करीब रूपये ही हासिल किए हैं। जबकि, उम्मीद थी कि ये फिल्म पहले दिन 7-8 करोड़ रुपये की कमाई अकेले एडवांस बुकिंग के जरिए ही हासिल कर ले जाएगी। रोहित शेट्टी जैसे ब्रांड की वजह से फिल्म को मिली ये एडवांस बुकिंग के कलेक्शन की रिपोर्ट काफी हैरान कर देने वाली है।
सर्कस फर्स्ट डे कलेक्शन को लेकर क्या कहते हैं ट्रेड पंडित?
जबकि, अगर ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो भी स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। फिल्मी दुनिया के ट्रेड पंडितों के मुताबिक फिल्म पहले दिन करीब 10-12 करोड़ रुपये की रेंज की कमाई करने में सफल होगी। ऐसे में ये आंकड़े भी रोहित शेट्टी की पिछली हिट फिल्मों को देखते हुए कमतर की आंके जा रहे हैं। फिल्म के कारोबार को लेकर आपकी क्या राय है। आप अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/HO4ljNk
https://ift.tt/jkOQ96A
Comments
Post a Comment