Disha Patani संग अफेयर की खबर पर एलेक्जेंडर ने दिया रिएक्शन, कहा- 'हम दोनों फ्लैटमेट्स...'

Aleksandar Break Silence on Dating with Disha Patani: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दिशा पाटनी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसे फैंस काफी पसंद भी करते हैं। दिशा पाटनी ने अपने कथित बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ से अलग होने के बाद एक्टर एलेक्जेंडर एलेक्स संग कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इतना ही नहीं कई पार्टी में दिशा और एलेक्जेंडर एलेक्स को साथ भी देखा गया। जिसके बाद से दोनों के अफेयर को लेकर खबरें चलने लगी। अब इन खबरों के लेकर एलेक्जेंडर एलेक्स ने चुप्पी तोड़ी है, और अपने और दिशा पाटनी के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की हैं।

एलेक्जेंडर एलेक्स ने बोली ये बात

दिशा पाटनी का नाम पीछले कई दिनों से एक्टर एलेक्जेंडर एलेक्स के साथ जोड़ा जा रहा था। एंटरटेनमेंट जगत की इस खबर ने सबको हैरान कर दिया था। लेकिन दोनों ने इस रिश्ते को लेकर अपनी कोई राय नहीं रखी थी। लेकिन अब एलेक्जेंडर एलेक्स ने अपने और दिशा के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की हैं। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब एलेक्जेंडर एलेक्स से दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल किया गया। तब उन्होंने कहा, हम दोनों अच्छे दोस्त है। मैं दिशा को साल 2015 से जानता हूं। तब हम दोनों फ्लैटमेट्स भी थे। दिशा मेरे लिए फैमली जैसी हैं। इतना ही नहीं एक्टर ने ये भी बताया कि वो दिशा के साथ-साथ टाइगर के भी अच्छे दोस्त हैं। इसके बाद जब एलेक्जेंडर से टाइगर और दिशा के ब्रेकअप को लेकर सवाल किया गया, तब उन्होंने इसको लेकर कोई खास जवाब नहीं दिया। वो इस सवाल का जवाब देने से बचते हुए नजर आए।

वायरल हुईं थी दिशा और एलेक्जेंडर की तस्वीरें

दिशा पाटनी और एलेक्जेंडर एलेक्स सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थी। इन दोनों के तस्वीरें सामने आने के बाद खबरें आने लगी थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन एलेक्जेंडर एलेक्स की इस इंटरव्यू ने सबकी बोलती बंद कर दी है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/m4WZQvS
https://ift.tt/EATr2Nh

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म