Pashmina Roshan संग सगाई करने वाले हैं कार्तिक आर्यन? अफेयर की खबरों के बीच पहुंचे फ्रांस

Kartik Aaryan-Pashmina Roshan Love Affair: बॉलीवुड के फेमस एक्टर्स में से एक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में बने रहते हैं। कार्तिक आर्यन की शादी को लेकर खूब सवाल किए जा रहे है। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कार्तिक आर्यन ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि वो अभी दो-तीन साल तक इसके बारे में नहीं सोच रहे है। इसके बाद एक रिपोर्ट सामने आई, जिसमें कार्तिक आर्यन का नाम ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की कजिन पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) से जोड़ा गया। खबर में दावा किया गया कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे है। इसी बीच अब इन दोनों को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस को खुश कर दिया है।

कार्तिक आर्यन जल्द कर सकते है सगाई?

कार्तिक आर्यन ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल एक तस्वीर शेयर की थी, उनकी ये तस्वीर फ्रांस की थी। इस तस्वीर में कार्तिक आर्यन बाहर की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले पश्मीना रोशन की भी फ्रांस से एक तस्वीर सामने आई थी। उस तस्वीर में पश्मीना रोशन अपने कजिन ऋतिक रोशन के साथ दिखाई दे रही थी। इन दोनों की एक ही जगह तस्वीर सामने आने के बाद से फैंस ने ये कयास लगाने शुरू कर दिए है कि ये कार्तिक और पश्मीना इस साल सगाई कर सकते है। इसको लेकर फैंस कार्तिक की पोस्ट पर कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे है। लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दें इन दोनों अभी तक अफेयर की बात को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। तो चलिए देखते है कार्तिक आर्यन और पश्मीना रोशन की इंस्टाग्राम पोस्ट।

पहले सारा अली खान से जुड़ा था नाम

कार्तिक आर्यन का नाम पश्मीना रोशन से पहले बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान से भी नाम जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों का अफेयर कुछ दिनों तक चला, लेकिन इन दोनों ने अभी भी अफेयर की खबर पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। कार्तिक आर्यन और पश्मीना रोशन की लव अफेयर की खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/7FMwe9T
https://ift.tt/S27PZ1V

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म