मलाइका ने अर्जुन को 'KISS' करते हुए न्यू ईयर पर शेयर की तस्वीर, रोमांटिक फोटो पर फैंस ने लुटाया प्यार

Malaika Arora Share Romantic Photo With Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका को कभी उनकी ड्रेस के लिए ट्रोल किया जाता है, तो कभी चाल के लिए। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर संग अफेयर के चलते भी ट्रोल्स के निशाने पर बनी रहती हैं। इसकी वजह दोनों की उम्र में एक लंबा एज गैप बताया जाता है। लेकिन इन सब का मलाइका अरोड़ा पर कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है। मलाइका अक्सर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग स्पॉट होती रहती है। इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने न्यू ईयर पर ट्रोल्स को जलाने वाला पोस्ट शेयर किया है।

मलाइका ने शेयर की रोमांटिक फोटो

मलाइका अरोड़ा ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की हैं। इस तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को किस करती हुई दिखाई दे रही हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही छा गई है। मलाइका और अर्जुन कपूर की इस तस्वीर को उनके फैंस सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे है। मलाइका अरोड़ा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है। जो फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। उन्होंने दिल वाले इमोजी के साथ लिखा है 'हेल्ल 2023...लव एन लाइट (Hello 2023 …. Love n light)।' मलाइका की इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहा है, तो वही ट्रोल्स इन दोनों का मजाक बना रहे हैं। इस तस्वीर से पहले मलाइका ने एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वरुण धवन और कई स्टार्स नजर आए थे।

इस शो को लेकर चर्चा में हैं मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मलाइका इस शो में अपनी लाइफ से जुड़े ऐसे-ऐसे राज बता चुकी हैं, जिसे जानने के बाद फैंस हैरान हो गाए है। इसके अलावा अर्जुन कपूर अपनी फिल्म 'कुत्ते' को लेकर चर्चा में है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/3VmJBxQ
https://ift.tt/6aiEXz7

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म