Sushant Singh की बहन ने पीएम मोदी से की रूपकुमार की सुरक्षा की मांग, शख्स ने किया था एक्टर की हत्या का दावा

Sushant Singh Rajput Sister On Roopkumar Shah Safety: बॉलीवुड के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन वो अपने फैंस के दिलों पर आज भी राज करते है। सुशांत सिंह राजपूत को लेकर ट्विटर पर रोज कुछ न कुछ ट्रेंड करता ही रहता है। इसी बीच सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा नया खुलासा हुआ है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उनकी हत्या हुई थी। इस दावे के सामने आने के बाद फैंस से लेकर आम आदमी तक सब हैरान है। इसको लेकर सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने भी एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने सरकार से कुछ मांग की है।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने की रूपकुमार की सुरक्षा की मांग

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनके फैंस और कई लोग ये दावा कर रहे थे कि एक्टर ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उनकी हत्या हुई थी। अभी हाल ही में इसको लेकर सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमॉर्टम स्टाफ में शामिल एक आदमी ने भी अपनी राय रखी है। मोर्चरी सर्वेंट रूपकुमार शाह ने दावा किया कि एक्टर की हत्या हुई थी। इस दावे ने सबको हैरान कर दिया है। इस दावे के सामने आने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी अपना रिएक्शन दिया है। श्वेता सिंह कीर्ति ने मोर्चरी सर्वेंट रूपकुमार शाह की सुरक्षा की मांग करते हुए एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टैग किया हैं। श्वेता सिंह कीर्ति का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए देखते है श्वेता सिंह कीर्ति का ये ट्वीट

इस दिन दुनिया को अलविदा कह गए थे सुशांत

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। एक्टर की लाश उनके प्लैट में मिली थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड पर कई सवाल उठे थे। सुशांत सिंह राजपूत केस में कई बॉलीवुड स्टार्स से पूछताछ भी की गई थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/FW4L3Iq
https://ift.tt/TYmSe2L

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म