बेटी संग घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने इस तरह छुपाया मालती मैरी का नूरानी चेहरा
Priyanka Chopra Daughter New Photo: बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। जिसे फैंस काफी पसंद करते है। प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी बेटी और पति की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के फेस को दिल वाले इमोजी से छुपा लिया था। इसके बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने एक नई अपनी बेटी की नई फोटो शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
बेटी संग घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अभी हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Malti Marie Chopra Jonas) संग प्लेन में नजर आ रही हैं। मालती मेरी और प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई। इस तस्वीर में मालती मैरी चोपड़ा जोनस और उनकी मम्मी प्रियंका चोपड़ा प्लेन से बाहर की तरफ देखती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है। प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
इस बार भी नहीं दिखाया बेटी का फेस
निक जोनस की पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने इस बार भी अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का फेस दुनिया को नहीं दिखाया। मालती मैरी चोपड़ा जोनस का फेस देखने के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे है। आपको बताते चले की साल 2018 में सिंगर निक जोनस से शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद यानी साल 2022 में सरोगेसी के जरिए दोनों मम्मी-पापा बने है। प्रियंका चोपड़ा की बेटी की इस नई तस्वीर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/bt68QSd
https://ift.tt/ax9QNmc

Comments
Post a Comment