Deepika Padukone ने 'पठान' के पहले गाने की दिखाई झलक, एक्ट्रेस की बिकिनी पिक्चर देख एक्साइटेड हुए फैंस

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पिछली बार फरवरी, 2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म 'गहराइयां' में नजर आई थीं। अब उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। दीपिका पादुकोण फिल्म 'पठान' (Pathaan) में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है तब से लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आने वाले सोमवार यानी 12 दिसंबर को 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' (Besharam Rang) रिलीज होने वाला है। गाने की रिलीज से पहले दीपिका पादुकोण ने बिकिनी पहने हुए अपनी झलक दिखाकर फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।

दीपिका पादुकोण ने शेयर की ग्लैरस तस्वीर

दीपिका पादुकोण ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह येलो कलर की बिकिनी पहने हुए कैमरे की तरफ देखते हुए नजर आ रही हैं। हालांकि, वह उनकी तस्वीर साइड से क्लिक की है। दीपिका पादुकोण ने पोस्ट में बताया है कि उनकी फिल्म 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' 12 दिसंबर को 11 बजे रिलीज किया जाएगा। वहीं, दीपिका पादुकोण का बिकिनी वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। बताते चलें कि एक दिन पहले भी दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मोनोकिनी में तस्वीर शेयर कर फैंस को गाने के रिलीज को लेकर जानकारी दी थी।

दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्में

फिल्म 'पठान' को लेकर बात की जाए तो इसमें दीपिका पादुकोण के अलावा शाहरुख खान और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। फिल्म 'पठान' का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। दीपिका पादुकोण के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह फिल्म 'पठान' के अलावा फिल्म 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह तेलुगू फिल्म 'प्रोजेक्ट के' भी कर रही हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/VqWBXMt
https://ift.tt/X5qeMWn

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म