Karan Johar ने बॉलीवुड में रीमेक कल्चर को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं खुद भी गुनहगार...'
Karan Johar On Remake Film: फिल्म मेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने रहते हैं। कभी वजह उनकी कोई फिल्म होती, तो कभी अपने किसी बयान को लेकर करण जौहर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते है। करण जौहर की अभी हाल ही में 'लाइगर' फिल्म आई थी, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब इसी बीच करण जौहर ने कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसको लेकर काफी बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों के फ्लॉप होने का कारण को बताया है। इतना ही नहीं करण जौहर ने खुद को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। करण जौहर के इस बयान के सामने आने के बाद
रीमेक को लेकर करण जौहर ने बोली ये बात
करण जौहर ने अभी हाल ही में एक यूट्यूब चैनल से बातचीत की है। जिसमें उन्होंने बॉलीवुड में चल रहे रीमेक कल्चर को लेकर काफी कुछ बोला है। करण जौहर ने बातचीत के दौरान कहा, 'हमने 80 के दशक में साउथ की फिल्मों का रीमेक बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद 90 दशक में हम लव स्टोरी वाली फिल्में बनाने लगे और इस होड़ में भी शामिल हो गया। हम उन फिल्मों के पीछे लग गए जो अच्छी कमाई कर रही थी। हम वैसी ही फिल्मों के बानने लगे, जिसके चलते ओरिजिनल कहानियों पर भरोसा नहीं किया। 70 के दशक में हमारे पास सलीम-जावेद जो एकदम ओरिजिनल और फ्रेश कहानी के साथ किरदार को दिखाते थे। इसके आगे उन्होंने कहा कि, हमने अपनी पुरानी यानी 70 की दशक की जड़ों को खो दिया है।' करण जौहर के इस बयान में उन्होंने अपने आप को भी गुनहगार बता दिया है।
करण जौहर की फिल्में
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन कई सारी फिल्में बन रही हैं, जो साल 2023 में रिलीज होने वाली है। इसी में से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है। करण जौहर के इस बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Km1IDvN
https://ift.tt/X5qeMWn
Comments
Post a Comment