Jhoome Jo Pathaan Twitter Reaction: ट्विटर पर आते ही छाया शाहरुख का गाना 'झूमे जो पठान', फैंस बोले- जबरदस्त

Jhoome Jo Pathaan Song Twitter Reaction: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) की फिल्म 'पठान' विवादों में है। फिल्म के गाने बेशर्म रंग (Besharam Rang) में दीपिका का भगवा रंग की बिकिनी पहनना कुछ लोगों को रास नहीं आया, जिस वजह से इस फिल्म का नाम लगातार ट्विटर पर छाया हुआ है। इसी विवाद के बीच अब इस फिल्म का एक और गाना रिलीज हो गया है, जिसका नाम 'झूमे जो पठान' है। बेशर्म रंग के बाद झूमे जो पठान भी दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान पर फिल्माया गया है और इस गाने को आवाज अरिजीत सिंह ने दी है। हैरानी की बात यह है कि पठान का यह गाना रिलीज से पहले ही ट्रेंडिंग में बन गया था और रिलीज के तुरंत बाद ही इस गाने पर लोगों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। आइए आपको बताते हैं कि लोगों को यह गाना कैसा लगा।

झूम उठे फैंस

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के गाने 'बेशर्म रंग' में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था और इसी तरह नए गाने में भी दोनों की कमाल की केमिस्ट्री दिखी है लेकिन इस बार गाने में हॉटनेस का तड़का नहीं लगा। बल्कि दीपिका और शाहरुख दोनों ही काफी धाकड़ अंदाज में नजर आए हैं, जिस वजह से लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस गाने को ब्लॉकबस्टर बताया है। तो कुछ लोगों को दीपिका और शाहरुख की जोड़ी खूब पसंद आई है। इतना ही नहीं, फायर और हार्ट के इमोजी भी कई लोगों ने ट्विट किए हैं।

यहां देखें ट्विट्स

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के जरिए शाहरुख पूरे पांच साल बाद बतौर लीड एक्टर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इससे पहले वह रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट और ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे लेकिन दोनों ही फिल्मों में उनका छोटा सा कैमियो था। पठान में शाहरुख और दीपिका के साथ जॉन इब्राहिम भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है और फैंस को शाहरुख की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/c7ID3Ah
https://ift.tt/uTIAsUq

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म