Alia Bhatt ने बाथरूम से शेयर की सेल्फी, दीपिका पादुकोण ने दिया मजेदार रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें आलिया भट्ट नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। आलिया ने यह तस्वीरें अपने बाथरूम से शेयर की हैं। आलिया इन फोटोज में बेहद ही क्यूट लग रही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "रविवार की सुबह अच्छी लाइट ढूंढने के लिए होती है और बिना किसी मकसद के बाथरूम में फोटोशूट करने के लिए। हैप्पी संडे।"

आलिया भट्ट (Alia Bhatt Photos) के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कमेंट करते हुए लिखा, "मुझे अश्वगंधा बाउंस की महक क्यों आ रही है?" वहीं मां सोनी राजदान ने भी आलिया के इस पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने हंसने वाली इमोजी बनाते हुए लिखा, "ही ही।" आलिया भट्ट का यह पोस्ट लोगों को खूब पसंद आ रहा है और एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को अब तक 11 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।

आलिया भट्ट का पोस्ट

इसी साल हुई थी आलिया की शादी

बता दें कि आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई थी। शादी के दो महीने बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी की जानकारी फैंस को दी। 6 नवंबर को आलिया ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम दादी नीतू कपूर ने राहा रखा। आलिया अक्सर बेटी के साथ अपनी फोटो शेयर करती नजर आ जाती हैं, लेकिन अभी तक एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आई थीं। इस फिल्म में आलिया और रणबीर पहली बार एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/TJS6Zko
https://ift.tt/EATr2Nh

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म