आलिया ने शादी के बाद रणबीर संग सेलिब्रेट किया पहला न्यू ईयर, तस्वीरों में दिखा एक्ट्रेस का क्यूट अवतार

Alia Bhatt Share Photos on Happy New Year 2023: साल 2022 खत्म हो गया और साल 2023 की शुरूआत हो चुकी है। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स की खूब तस्वीरें सामने आ रही है। कोई किसी पार्टी में नजर आ रहा है, तो कोई मस्ती करता दिखाई दे रहा है। बॉलीवुड स्टार्स इस खास मौके पर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे है। इसी कड़ी में आलिया भट्ट ने भी आपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही है। आलिया भट्ट की ये फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई है।

आलिया ने नए साल पर शेयर की तस्वीरें

आलिया भट्ट उन एक्ट्रेसेस में से एक है, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आलिया अक्सर अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है, इसी बीच रणबीर कपूर की पत्नी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से नई तस्वीरें शेयर की है। आलिया भट्ट इन तस्वीरों में अपने पति रणबीर और दोस्तों के साथ दिखाई दे रही है। आलिया ने तीन तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में आलिया बेहद क्यूट सा पोज देती हुई नजर आ रही हैं। तो वही दूसरी तस्वीर में वो अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही है। तीसरे तस्वीर में आलिया भट्ट क्यूट सी स्माइल से फैंस का दिल जीत रही हैं। तो चलिए बिना देर किए देखते है आलिया भट्ट की वायरल हो रही फोटोज

2022 में मां बनी आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने साल 2022 के नवंबर महीने में एक प्यारी सी बच्ची की मां बनी हैं। एक्ट्रेस इसके बाद से काफी चर्चा में है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने साल 2022 के अप्रैल महीने में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर संग शादी की। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नई तस्वीरों को लेकर आपकी क्या क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/1r5jC9L
https://ift.tt/6aiEXz7

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म