TJMM: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म का पहला पोस्टर आउट, फैंस को मिला मूवी का नाम गेस करने का टास्क

Ranbir Kapoor-Shraddha Kapoor Movie : बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) पहली बार डायरेक्टर लव रंजन (Luv Ranjan) की फिल्म में स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म के टाइटल की झलक दिखा दी है और लोगों से इसका नाम गेस करने के लिए कहा है। मेकर्स ने जो पोस्टर शेयर किया है, उस पर TJMM लिखा है। हालांकि, मेकर्स ने बताया है कि वह फिल्म का नाम 14 दिसंबर यानी बुधवार को बताने वाले हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की साथ में पहली फिल्म की रिलीज डेट का भी अनाउंस कर दिया है। आइए जानते हैं कि डायरेक्टर लव रंजन की ये फिल्म सिनेमाघरों में कब रिलीज होने वाली है।

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 8 मार्च होगी रिलीज

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही लिखा है, 'लव रंजन के डायरेक्शन वाली रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म का टाइटल बुधवार को अनाउंस किया जाएगा। टीजेएमएम... फिल्म के इस टाइटल को गेस करो। फिल्म 8 मार्च, 2023 को होली पर रिलीज होगी।'

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर पिछली बार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छी चली थी। अब रणबीर कपूर डायरेक्टर लव रंजन की इस फिल्म के अलावा डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना के साथ काम करते दिखाई देंगे। वहीं, श्रद्धा कपूर पिछली बार साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'बागी 3' में नजर आई थीं। अब रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में काम करते नजर आएंगी। ये पहला मौका होगा जब श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/Mg3Tsjz
https://ift.tt/WCzXKuO

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म