Cirkus Twitter Reaction: रणवीर सिंह की 'सर्कस' को देख फूटा लोगों का गुस्सा, बोले- 'हमारे पैसे वापस करो...'

Cirkus Twitter Reaction: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh), पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) और जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) स्टारर फिल्म 'सर्कस (Cirkus)' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकामयाब साबित हुई है। 'सर्कस' की रिलीज के बाद ट्विटर पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। जहां कुछ लोग रणवीर स्टारर इस फिल्म को डिजास्टर बता रहे हैं तो कुछ अपना टिकट का पैसा वापस करने की मांग कर रहे हैं। यहां पढ़ें रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सर्कस' पर लोगों की प्रतिक्रिया।

'सर्कस' पर फूटा लोगों का गुस्सा

रणवीर सिंह की फिल्म को देखने के बाद ट्विटर पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। 'सर्कस' को लेकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "सर्कस का इंटरवल हो गया है। जैसी सोची थी, वैसी ही चल रही है। बकवास डायलॉग्स, ओवरएक्टिंग, बहुत ब्राइट और ओवरसैचुरेटेड बैकग्राउंड, जो पूरे मूवी थीम को नकली-सा फील करवा रहे हैं और अभी तक हंसी भी नहीं आई है। क्यों रोहित क्यों?" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "अपने ज्यादातर इंटरव्यू में रोहित शेट्टी लेक्चर देते नजर आते हैं कि आजकल बॉलीवुड फिल्में क्यों विफल हो रही हैं। हालांकि यह विडंबना है, क्योंकि आज उन्हें अपनी उन क्लिपों को देखने की आवश्यकता हो सकती है।"

एक दूसरे यूजर ने तो इस फिल्म को डिजास्टर ही बता दिया। ट्विटर पर यूजर ने लिखा, "रणवीर सिंह की सर्कस डिजास्टर है।" तो वहीं एक और यूजर ने अपने टिकट के पैसे ही वापस मांग लिए। यूजर ने लिखा, "मन तो कर रहा है कि रोहित शेट्टी से अपने टिकट के पैसे ही वापस मांग लूं।"

बता दें कि फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आ रहे हैं तो वहीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कैमियो करती नजर आ रही हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित यह फिल्म फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकामयाब साबित रही है। ऐसे में कमेंट करके बताइये आपकी इस फिल्म को लेकर क्या राय है।



from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/0Y2zy5x
https://ift.tt/uTIAsUq

Comments

Popular posts from this blog

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ सेलीब्रेट किया रोमांटिक संडे, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

Gadar 2 के सक्सेस बैश में दोस्त बने 'दुश्मन', Shah Rukh Khan को Sunny Deol ने लगाया गले

Phone Bhoot: 'भूल भुलैया 2' को पछाड़ने आ रही हैं कटरीना कैफ, इस दिन रिलीज होगी हॉरर-कॉमेडी फिल्म