Entertainment News Today: सिंघम अगेन पर बोले रोहित शेट्टी, फिर साथ आएगी 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर जोड़ी !!
Today Entertainment News: मनोरंजन जगत से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। जहां एक तरफ रोहित शेट्टी ने सिंघम के अगले पार्ट को लेकर जानकारी दी है। रोहित ने खुलासा किया कि वो इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि स्क्रिप्ट बहुत अच्छी बनी है। इस फिल्म को लेकर दर्शक भी काफी उत्साहित हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और एक्टर जैकी श्रॉफ को लेकर एक खबर आई है, जिसमें ये बताया गया है कि दोनों एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी।
रोहित शेट्टी ने सिंघम अगेन को लेकर दिया अपडेट
रोहित शेट्टी ने सिंघम के अलगे पार्ट को लेकर जानकारी दी है। रोहित ने खुलासा किया कि वो इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'ये फिल्म लार्जर दैन लाइफ है। इसे सूर्यवंशी से एक अलग लेवल पर बनाया गया है और ये सूर्यवंशी से 10 गुना बड़ी भी है।' बता दें अजय देवगन ने सिंघम 1 और सिंघम 2 में काफी अच्छी एक्टिंग की थी। इन फिल्मों को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब फैंस इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इस फिल्म में नजर आएंगे अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ
बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ ने कई फिल्मों में साथ किया हैं। इन दोनों की फिल्मों में फैंस ने दिल खोलकर प्यार दिया है। अब एक बार फिर अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ एक साथ नजर आने वाले हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सुभाष घई की फिल्म चोर पुलिस में राम लखन की जोड़ी एक बार फिर धूम मचाने वाली है। इस मूवी के राइटर अनीस बज्मी है। यह एक कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म पर अगले साल यानी साल 2023 में काम शुरू हो जाएगा।
कटरीना कैफ पर विक्की कौशल ने लुटाया प्यार
बॉलीवुड एक्टर विक्की और कटरीना कैफ ने बीते साल शादी की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। हाल ही में इन दोनों ने शादी की पहली सालगिरह मनाई थी। इस बीच विक्की कौशल ने उस पल को याद किया है जब वो कटरीना को अपना दिल दे बैठे थे। उन्होंने एक इवेंट में कहा, वो दिन मेरे लिए बहुत खास था। वो मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा चैप्टर है। इसके अलावा भी विक्की कौशल ने कटरीना को लेकर कई बातें कही है।
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे की चमकी किस्मत
सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे टाइगर की किस्मत चमक गई है। उनको लेकर एक खबर सामने आई है। दरअसल, पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। सतीश कौशिक की फिल्म से टाइगर अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैं। सलमान खान ने सतीश कौशिक से टाइगर के डेब्यू को लेकर बातचीत की है। इस फिल्म पर फिलहाल चर्चा हो रही है। ये 2023 तक फ्लोर पर आ जाएगी। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
इस वजह से सोनम कपूर ने की आनंद आहूजा से शादी
बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस सोनाम कपूर हाल ही में मां बनी है। वो इन दिनों अपना सारा समय अपने बच्चे को दे रही है। सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी की है। दोनों अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। इसी बीच सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने पिता अनिल कपूर को परफेक्ट हसबैंड बता रही है। इसके अलावा सोनम कपूर ने कहा कि उनकी मां ने उनके लिए आनंद आहूजा को चुना था।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/TZ1JdMe
https://ift.tt/yHGvsfV
Comments
Post a Comment