महीप कपूर ने शेयर किया संजय कपूर और शनाया का डांस वीडियो, ढोल की थाप पर कमर मटकाते दिखे बाप-बेटी!
Sanjay Kapoor And Shanaya Kapoor Dance Video: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) भले ही अब फिल्मों में उतने नजर न आते हो, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने रहते हैं। संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर की कोई न कोई वीडियो या तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। इसी बीच अब महीप कपूर ने कुछ वीडियो और तस्वीरें की हैं। इस वीडियो महीप कपूर अपने पति संजय कपूर और बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में संजय कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसे देखने के बाद फैंस अपने आप को इस वीडियो को शेयर करने से रोक नहीं पा रहे है। तो चलिए जानते है पूरा मामला क्या है।
संजय कपूर ने किया डांस
महीप कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शनाया कपूर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। इसी बीच महीप कपूर ने ऋषि सुजान और वेदिका करनानी की सगाई की तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की हैं। एक वीडियो में संजय कपूर डांस करते हुए नजर और शनाया कपूर भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक अन्य वीडियो में शनाया कपूर भी डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आए। संजय कपूर और शनाया कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो चलिए देखते है ये वीडियो और फोटो
यहां देखें शनाया कपूर और संजय कपूर का डांस वीडियो
अनिल कपूर के भाई हैं संजय कपूर
संजय कपूर एंटरटेनमेंट जगत के जाने-माने एक्टर अनिल कपूर और फिल्म मेकर बोनी कपूर के छोटे भाई हैं। अनिल कपूर अक्सर अपने भाई की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर करते रहते है। संजय कपूर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। संजय कपूर एक एक्टर के साथ-साथ फिल्म मेकर भी है।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/uQtjmsq
https://ift.tt/PgsJd5S
Comments
Post a Comment