Alia Bhatt ने डिलीवरी के डेढ़ महीने में ही कर डाला एरियल योग, फिटनेस देख उड़े लोगों के होश
Alia Bhatt did Aerial yoga post one month of delivery: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। जिसके बाद अदाकारा आलिया भट्ट खुद को फिट बनाए रखने की मुहिम में जुट गई हैं। अदाकारा आलिया भट्ट की योग सेंटर जाते हुए कई बार तस्वीरें सामने आईं। अब अदाकारा आलिया भट्ट ने लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर फैंस के बीच खलबली मचा दी है। अदाकारा आलिया भट्ट ने हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर अपनी ताजा तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें एक्ट्रेस एरियल योग करती दिख रही हैं। इस तस्वीर को सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए अदाकारा ने एक लंबा पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट के जरिए अदाकारा न्यू मॉम्स को फिटनेट टिप देती दिख रही हैं।
अदाकारा ने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, 'डिलीवरी के डेढ़ महीने बाद, धीरे-धीरे अपने कोर के साथ दोबारा अपना रिश्ता बनाने की कोशिश... अपने ट्रेनर अनुष्का योग के पूर्ण मार्गदर्शन के साथ आज मैं इस एरियल योग को करने में सफल हुई। मेरे साथी मम्मियों के लिए, प्रसव के बाद अपने शरीर को सुनना जरूरी है। ऐसा कुछ न करें जो आपकी बॉडी या आपका पेट आपको करने के लिए नहीं कहता है। वर्कआउट के दौरान शुरू के एक और दो हफ्ते मैंने सिर्फ सांस ली... वॉक की... अपनी स्थिरता और संतुलन को फिर से पाया। और अभी भी ये कोशिश जारी है। अपना वक्त लें। आपके शरीर ने जो किया है उसकी तारीफ करें। इस साल मेरे शरीर ने जो किया, उसके बाद मैंने फिर कभी खुद पर सख्त न होने का संकल्प लिया है। बच्चे को जन्म देना हर तरह से एक चमत्कार है। आपके शरीर को वह प्यार और समर्थन देना जो उसने आपको वो दिया है जो कम से कम हम कर सकते हैं।' यहां देखें आलिया भट्ट की पोस्ट।
आलिया भट्ट ने किया एरियल योग
6 नवंबर को मम्मी बनी थीं आलिया भट्ट
अदाकारा आलिया भट्ट ने इसी साल 6 नवंबर के दिन अपने पहले बच्चे राहा कपूर को जन्म दिया। अदाकारा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। शादी के बाद झटपट इस स्टार कपल ने फैंस को गुडन्यूज सुनाई। जिसके बाद दोनों सितारों के फैंस के बीच खुशी की लहर थी।
from News & Gossip - Entertainment News in Hindi: बॉलीवुड और मनोरंजन की ताजा ख़बरें, फिल्मी गपशप, सिनेमा प्रीव्यू, फिल्म रिव्यू और टीवी शोज https://ift.tt/qi0B73A
https://ift.tt/nwOQ9kP
Comments
Post a Comment